मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सम्मेलन में हुए शामिल: बोले- छत्तीसगढ़ में व्यापार-उद्योग जगत के लिए विकास के दरवाजे खुले हुए हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 63वें वार्षिक सम्मेलन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान चेंबर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कॉपियों से तौला। ये कॉपियां जरूरतमंद बच्चों को बांटी जाएंगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, व्यापार और उद्योग जगत के सामने विकास के दरवाजे खुले हुए हैं। इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और भी बेहतर हुई है। शहर से लेकर गांव तक विकास का दायरा बढ़ा है। वहीं गांव से लेकर शहरों तक पैसे का फ्लो बहुत बढ़िया चल रहा है।

उन्होंने कहा-सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिये डेढ़ लाख करोड़ रुपए गांवों तक पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा- हमने व्यापारियों के ग्राहकों की जेब में पैसा डाला। मैं जहां भी जाता हूं, वहां के लोग आत्मानंद स्कूल और बैंक की मांग करते हैं। लगातार एक साल तक छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर न्यूनतम रही है। उन्होंने कहा- हमारी सरकार मिलेट्स को बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में 5 हजार ऐसे गौठान हैं, जिन्हें सरकार पैसा नहीं देती। अब गौठान स्वावलंबी हो गए हैं। उन्होंने कहा व्यापारी अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने ‘रूरल इंडस्ट्रियल पार्क’ का उपयोग करें।

सीएम बघेल की मुख्य बातें

” इस साल फसल बहुत अच्छी हुई है “

‘कोरोना संकट के बाद यह सबसे सुनहरा समय’

छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और भी बेहतर हुई है: श्री बघेल

“गांव से लेकर शहरों तक पैसे का फ्लो बहुत बढ़िया”

“विभिन्न योजनाओं के जरिये डेढ़ लाख करोड़ रुपये गांवों तक पहुँचा”

“हमने व्यापारियों के ग्राहकों की जेब मे पैसा डाला”

“जहां भी जाता हूं वहां आत्मानंद स्कूल और बैंक की मांग होती है”

“लगातार एक साल तक छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर न्यूनतम रही”

“हमारी सरकार मिलेट्स को बढ़ावा दे रही है”

“रागी का हलवा और कुदकी की खीर लाजवाब होती है”

” मिलेट्स में बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं “

5 हजार गौठान ऐसे जिन्हें सरकार पैसा नहीं देती: मुख्यमंत्री

“गौठान स्वावलंबी हो गए हैं”

‘रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का व्यापारी उपयोग करें’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग ITI में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन...

दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो...

दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत : 130...

दुर्ग। शहर के पुराने वार्डों के साथ तेजी से विकसित हो रही नई बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा...

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर...

राजनांदगांव के गोल बाजार मटन मार्केट पर चला बुलडोजर...

राजनांदगांव। शहर के गोल बाजार में लंबे समय से संचालित मटन मार्केट को हटाने की कार्रवाई सोमवार, 23 नवंबर को शुरू हो गई। राजगामी...