भिलाई के इस रोड में SUV पलटी: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने खोया कंट्रोल… डिवाइडर से टकराई… पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया; 4 लोगों…

भिलाई। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार में सवार घायल हो गए है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार स्थित कैनाल रोड में शाम 5.45 बजे स्कार्पियों के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए डिवाइडर को ठोकर मार दी। घटना में वाहन में सवार 4 लोगों को चोट आई है। घटना नहर पुलिया के पास डिवाइडर से टकरा गई।

बताया जा रहा है की स्कार्पियो खुर्सीपार से पावर हाउस की ओर जा रही थी। वाहन की रफ्तार काफी अधिक था इसके चलते चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

खुर्सीपार थाना प्रभारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि खबर लगने पर टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सभी को मामूली चोट आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...