भिलाई की सड़कें होगी स्मार्ट: MLA देवेंद्र यादव के पहल से टाउनशिप के इस सेक्टर मार्केट की बदलेगी तस्वीर… रोड में रोप लाइट, फाउंटेन और डिजाइनर चेयर लगने से बढ़ेगी शोभा… CCTV कैमरे से सेफ्टी होगी पुख्ता; जल्द शुरू होगा काम…जानिए पूरा प्लान

भिलाई। हमारे मिनी इंडिया भिलाई की सड़के जल्द ही स्मार्ट सड़कें बनने वाली है। जिसकी शुरुआत टाउनशिप में सेक्टर-4 से की जा रही है। सड़कों के किनारे पोल में रोप लाइट और CCTV कैमरे लकगे जाएंगे। साथ ही डिजाइनर चेयर और फाउंटेन रोड की शोभा बढ़ाएंगे। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शहर में स्मार्ट रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। करीब 23 लाख की लागत से बनने वाला यह सड़क की शहर में अलग ही पहचान होगी।

सेक्टर-4 मार्केट का जीर्णोंद्धार
गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार शहर का विकास करा रहे हैं। शहर के विकास में उनकी बड़ी भागीदारी व भूमिका है। शहर में हमेशा से कुछ नया और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं देने की सोंच से स्मार्ट सड़क का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर 4 मार्केट का सबसे पहले जीर्णोंद्धार किया जाएगा। इस सड़क पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था हो इसके लिए यहां लाइट लगाया जाएगा। इसके अलावा इस सड़क की रौशनता में चार चांद लगाने के लिए यहां रोप लाइट और रंग बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएगी। जिससे इस सड़क को पूरी सुंदरता ही लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी।

रोप लाइट और फाउंटेन से बढ़ेगी शोभा
भिलाई नगर विधायक की सोंच से बन रहे इस सड़क पर एक चौक का भी निर्माण किया जाएगा। चौक के साथ ही यहां बैठने के लिए भी व्यवस्था रहेगी। चेयर लगाए जाएंगे। गार्डनिंग किया जाएगा। और फाउंटेन का निर्माण भी होगा इस पूरे सड़क के जीर्णाेंद्धार में करीब 23 लाख रुपए खर्च होंगे। विधायक श्री देवेंद्र यादव की पहल से सड़क की टेंडर प्रकिया लगभग पूरी हो गई है और जल्द ही सड़क का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

शहर के कई जगह पर स्मार्ट सड़क बनाया जायेगा: MLA देवेंद्र यादव
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि, शहर का विकास ही हमारा मूलधर्म है। हम लगातार शहर के हित और विकास के लिए काम कर रहे। शहर भर में कई जगह पर स्मार्ट सड़क बनाया जायेगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई। इसकी शुरुआत सेक्टर4 से की जा रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...