भिलाई में मैराथन: राजीव युवा मितान क्लब ने किया 7 KM मैराथन का आयोजन…धर्मेंद्र यादव रहें चीफ गेस्ट; अन्य जिलों से भी प्रतिभागियों ने लिए हिस्सा… 5 साल के बच्चे ने भी दिखाया जोहर; जानिए कौन बना विजेता

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में राजीव युवा मितान क्लब वार्ड 47, 48 और 49 खुर्सीपार भिलाई द्वारा 7 किलोमीटर मैराथन रेस का बुधवार को आयोजन किया गया। आपको बता दें कि खुर्सीपार में पहली बार मैराथन का आयोजन हुआ है। इस मैराथन में भिलाई ही नही छत्तीसगढ़ के अगल-अलग जिलो से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।

इस मैराथन में प्रथम स्थान भिलाई के सेक्टर-4 ओमकार ने हासिल किया है, द्वितीय स्थान राजनांदगांव और तीसरा स्थान सेक्टर-4 के प्रतिभागी ने हासिल किया है। इस रेस में एक 5 साल के बच्चे ने भी प्रतिभागियों को देख कर मैराथन में हिस्सा लिया। जिसे देख राजीव युवा मितना क्लब के मेंबर्स इस आयेजन को सफल बता रहे है। राजीव युवा मितना क्लब के मेंबर्स ने बताया कि, मितान क्लब का मकसद खुर्सीपार के युवा को स्पोर्ट्स के प्रति जागरूक करना था, खुर्सीपार के कई युवा ने टॉप 10 में अपना स्थान बनाया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिलाई विधायक के बड़े भाई वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव और विधायक प्रतिनिधि डी काम राजू थे। राजीव युवा मितान क्लब खुर्सीपार के वार्ड 47,48 और 49 अध्यक्ष अय्युब खान, जावेद सिद्दीकी और इमरान खान (क्रमश) के नेतृत्व में मैराथन कराया गया।

आयोजन में डॉ. ए के यादव , रवि,इरशाद, विशाल मार्टिन, दीपक, राज, आबिद राजा, रोहित , शुभम, अली, वहीद, अमितेश, दिलाने, निशा, रीना, सविता, सरिता, चांद, अमन, आदिल, पूजा, ऐश्वर्या, रेशमी यादव, सिमरन, नेहा कौर, बिट्टू, इरफान, नोशद, कमलेश आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...