धमधा में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई: दुर्ग पुलिस के इनफॉर्मर की खबर के बाद फिल्मी स्टाइल में ट्रक और पिकअप को पकड़ा, 35 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध शराब, भिलाई से तगड़ा कनेक्शन

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शराब तस्करी करने वालों को पकड़ा है। साथ में एक ट्रक और एक पिकअप वाहन शराब भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि गोवा ब्रांड की 500 से ज्यादा पेटी शराब पुलिस ने जब्त किया है। सूत्रों ने बताया कि, धमधा पुलिस को एक खबर मिली थी कि शराब की अवैध तस्करी हो रही है। शराब एमपी से भिलाई लाई जा रही है। पुलिस की टीम एक्टिव हुई। अलग-अलग जगहों में चेक प्वाइंट बनाया गया और धमधा में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में शराब की दोनों गाड़ियों को जब्त किया। भारी मात्रा में मिली शराब की अनुमानित कीमत तकरीबन 35 लाख रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी धमधा सोमेश सिंह बघेल और टीम ने यह शराब जब्त की है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी, अवैध शराब और धमधा थाना लाई गई है। धमधा पुलिस के द्वारा शराब सहित ट्रक एवं एक पिकअप वाहन जप्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि शराब को भिलाई-दुर्ग में लाया जा रहा था। जहां से खपाने की तैयारी थी। फिलहाल इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। कैंप इलाके में रहने वाले पुराने शराब कोचियों के लिए इसे लाया जा रहा था। 18नंबर रोड में अब भी शराब की अवैध बिक्री होती है। ऐसे कई कोचिए है, जिनके लिए इस तरह एमपी से शराब की खेप लाई जाती है। फिलहाल कल इसका खुलासा होना बाकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...