कल भिलाई आ रहे BJYM प्रदेश प्रभारी डंगस: प्रदेश महामंत्री जायसवाल भी होंगे साथ…गुटीय राजनीति की वजह से भिलाई और दुर्ग में भीड़ जुटाना बड़ा चैलेंज

भिलाई। कल यानि कि 12 जनवरी…कल युवा दिवस मनाया जाएगा। इस दिन को खास बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर देशभर में भाजयुमो द्वारा यंग इंडिया रन का आयोजन किया जा रहा है। दुर्ग और भिलाई में अलग-अलग जगहों पर यह दौड़ आयोजित होगी। भिलाई में कार्यक्रम प्रभारी विशालदीप नायर ने भिलाई टाइम्स को बताया कि, कल प्रोग्राम बड़ा है। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस भी कल भिलाई आ रहे हैं। उनके साथ प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल भी होंगे। वहीं दुर्ग में प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। भाजयुमो के कार्यकर्ता ताबड़तोड़ तैयारी में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, भिलाई में सेक्टर-9 चौक से रन शुरू किया जाएगा। जो भिलाई नगर रेलवे स्टेशन तक होगा। इस बीच भाजयुमो के तमाम नेता शिरकत करेंगे। वहीं दुर्ग में साइंस कॉलेज दुर्ग से नाना-नानी पार्क तक युवा दौड़ लगाएंगे। यहां के लिए अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
अब भिलाई और दुर्ग के लिए बड़ा चैलेंज भीड़ जुटाने की है। भिलाई और दुर्ग गुटीय पॉलिटिक्स के दौर से गुजर रहा है। दोनों जिलों में अलग-अलग चीजें चल रही है। इसका असर आने वाले कार्यक्रमों में देखने को मिल सकता है। हालांकि, नवनियुक्त पदाधिकारियों के पास भीड़ जुटाने का बड़ा चैलेंज है। इस चैलेंज को लेकर युवाओं ने मेहनत शुरू कर दी है। चूंकि, भिलाई भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा की नियुक्ति हालही में हुई है। अभी बाकी युवा अमित को को-ऑपरेट नहीं कर रहे हैं। ऐसी खबरें है। वहीं दुर्ग में भी गुटबाजी हावी है।

दुर्ग में प्रदेश द्वारा नियुक्त कार्यक्रम प्रभारी
मनोज शर्मा 9329450003
जीत यादव 9755600605
जितेंद्र साहू 9174630000
वेद साहू 9907970893

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग ITI में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन...

दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो...

दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत : 130...

दुर्ग। शहर के पुराने वार्डों के साथ तेजी से विकसित हो रही नई बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा...

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर...

CM साय ने दिया संवेदनशीलता का परिचय : चोटिल...

रायपुर। पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के पैर में चोट लगने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बेहतर इलाज के...