लव, सेक्स, धोखा और जेल: प्यार के जाल में युवती को फसाया…बनाया फिजिकल रिलेशन… गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो शादी करने से मुकर गया प्रेमी; जेल गया तो बोला- कर लूंगा शादी… बहार आने के बाद किया रेप, आरोपी फिर गिरफ्तार; जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ में लगातार रेप के मामले सामने आ रहे है

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में आए दिन रेप के मामले सामने आ रहे है। ज्यादातर मामलों में शादी का झांसा दे कर आरोपियों ने लड़कियों को अपना हवस का शिकार बनाया है। अपनी हवस की भूख मिटाने के बाद अक्सर आरोपी शादी के बात से मुकर जाते है। ऐसा ही दिमाग घुमाने वाला मामला बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले से आया है। ये मामला दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र का है।

जिले में एक युवक ने इलाके की ही रहने वाली एक युवती को अपने प्यार के झांसे में फंसाया। प्रेमिका को शादी का वादा कर के उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया है। जब प्रेमिका ने शादी करने को कहा तो प्रेमी ने शादी की बात से इंकार कर दिया। पीड़ित युवती के कंप्लेन के बाद युवक को जेल हुई। हालांकि उसके बाद युवकल ने शादी करूंगा कहकर समझौता किया। जेल से छूटने के बाद युवक ने युवती के साथ दोबारा शारीरिक सम्बन्ध बनाया है। युवती जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने युवती को छोड़ दिया। अब गर्लफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बचेली का रहने वाला भूषण कुमार (24) अपने घर के पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से कई सालों से संपर्क में था। पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई। फिर युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। जिसके बाद शादी करूंगा कहकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता था। लेकिन, जब युवती शादी करने को कहती तो टाल-मटोल करता था। फिर, एक दिन उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती से ब्रेकअप कर लिया।

इसके बाद साल 2021 में युवती ने बचेली थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस के संबंध में कोर्ट में लगातार पेशी चलती रही। फिर 1 दिन पेशी में युवक की युवती से मुलाकात हुई।उस दौरान युवक ने कहा कि मुझे जेल से बाहर निकाल दो मैं शादी करूंगा। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में समझौता हुआ। फिर सितंबर 2021 में युवक जेल से छूटकर बाहर आया। नवंबर में दोनों की बातचीत फिर से शुरू हुई। तब दोबारा युवक युवती का रेप करता रहा।

जब प्रेग्नेंट हुई तो उसके बाद उसने शादी से फिर से इनकार कर दिया। जिसके बाद 6 जनवरी 2023 को युवती ने फिर से बचेली थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बचेली थाना प्रभारी गोविंद यादव ने बताया कि, 11 जनवरी को आरोपी भूषण कुमार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग ITI में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन...

दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो...

दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत : 130...

दुर्ग। शहर के पुराने वार्डों के साथ तेजी से विकसित हो रही नई बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा...

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर...

राजनांदगांव के गोल बाजार मटन मार्केट पर चला बुलडोजर...

राजनांदगांव। शहर के गोल बाजार में लंबे समय से संचालित मटन मार्केट को हटाने की कार्रवाई सोमवार, 23 नवंबर को शुरू हो गई। राजगामी...