पूर्व मंत्री और विधायक के घर मिला कैश ही कैश: IT की रेड में घर और कारखाने से कुबेर का खजाना बरामद हुआ, मिले 15 करोड़ रुपए

पूर्व मंत्री और विधायक के घर मिला कैश ही कैश

कोलकाता। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार पूर्व मंत्री व मुर्शिदाबाद के जंगीपुर के तृणमूल विधायक जाकिर हुसैन के घर व कारखाने से ‘कुबेर का खजाना’ बरामद हुआ है। आयकर विभाग के छापामारी अभियान में हुसैन के घर, आफिस, गोदाम, फैक्ट्री से 11 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। आयकर विभाग ने जंगीपुर के अलावा दिल्ली और कोलकाता में भी अभियान चलाया है। अभी तक कुल 15 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

आवास पर मिले 11 करोड़ रुपये
आयकर विभाग ने कल दोपहर से ही विधायक के घर, कारखाने व आफिस में छापामारी अभियान चलाया है, जो अभी तक जारी है। आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि 11 करोड़ रुपये में से नौ करोड़ रुपये उनके आवास से बरामद किए गए, जबकि बाकी दो करोड़ रुपये एक बीड़ी और चावल फैक्ट्री से मिले हैं।

कारखानों के श्रमिकों का वेतन देने के लिए रखे गए थे नकदी
आयकर विभाग के अधिकारियों ने केंद्रीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ मैराथन छापेमारी तलाशी अभियान चलाया। हालांकि नकद बरामदगी पर हुसैन ने कहा कि यह रुपये कारखानों के श्रमिकों का वेतन देने के लिए रखे गए थे। उनके मेरे परिसर में आने पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन कार्रवाई का तरीका अलग हो सकता था। मैं कोई अपराधी नहीं हूं। मैं एक व्यापारी होने के साथ-साथ एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी हूं। यह मुझे परेशान करने और सार्वजनिक रूप से मेरी छवि खराब करने के अलावा और कुछ नहीं है। मैं पिछले 23 वर्षों से नियमित और ईमानदार करदाता हूं।’

कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त
इस बीच भारी मात्रा में नकदी के अलावा आयकर विभाग ने जिन जगहों पर छापेमारी की, वहां से कई कागज और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज भी जब्त किए। आयकर विभाग ने नकद बरामदगी के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी सूचित कर दिया है।

तृणमूल नेताओं के घर से नगदी बरामद की कोई नई बात नहीं : भाजपा
इस छापे को लेकर राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। बंगाल में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के आवास से बेहिसाब नकदी की बरामदगी कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी के आवास से पहले भी हमने इसी तरह की नकदी की बरामदगी देखी है। बंगाल की पूरी सत्ताधारी पार्टी गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...