CG – उठाईगिरी का शिकार हुआ रिटायर्ड शिक्षक: स्टेट बैंक से 1 लाख 30 हजार रुपए निकालकर नाश्ता करने होटल पहुंचा रिटायर्ड शिक्षक… पीछे से युवक ने बैग कर दिया पार

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शिक्षक से 1.30 लाख रुपये की उठाईगिरी हुई है। घटना उस वक्त हुई, जब रिटायर्ड शिक्षक स्टेट बैंक से पैसे निकालने के लिए गया था। पैसा निकालकर जैसे ही शिक्षक बैंक से बाहर निकला और होटल में नाश्ता करने गया, उसी दौरान शातिरों ने लाखों की उठाईगिरी करके फरार हो गया। इस मामले में शिक्षक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है। जांच अधिकारी ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुखरी के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक रामधनी राम चौधरी घरेलू काम के लिए रुपए निकालने अंबिकापुर के मेन एसबीआई ब्रांच में पहुंचे हुए थे। एक अज्ञात व्यक्ति लगातार उनका पीछा कर रहा था। रिटायर्ड टीचर ने बैंक से 1 लाख 30 हजार रुपए निकाले और शहर के वेलकम होटल में नाश्ता करने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान पीछा कर रहे अज्ञात युवक बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक बैग को उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...