एडमिशन दिलाने के नाम पर 50 वर्षीय शख्स ने किया युवती का बलात्कार… विरोध करने पर आरोपी ने की मारपीट… करियर खराब करने की धमकी भी दी, 6 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार

एडमिशन दिलाने के नाम पर 50 वर्षीय शख्स ने किया युवती का बलात्कार

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में ग्रेजुएशन में दाखिला कराने के पश्चात् 50 वर्षीय व्यक्ति ने एक लड़की के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे ग्रेजुएशन में एडमिशन लेना था।

पीड़िता ने बताया कि किसी के माध्यम से उसका संपर्क सेक्टर 12 में रहने वाले 50 वर्षीय महेश से हुआ। महेश ने उसे दाखिला दिलाने का भरोसा दिया तथा अपने घर बुलाया। मगर उसे व्यक्ति के इरादों का पता नहीं था इसलिए वह अकेले चली गई फिर उसे डरा धमकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार विरोध किया पर अपराधी ने उसके साथ मारपीट की तथा धमकी दी कि करियर खराब कर देगा। तत्पश्चात, काफी डर गई थी। घर पहुंचकर उसने घरवालों को आपबीती बताई और थाने में मामला दर्ज कराया।

पीड़िता ने पूरी घटना की शिकायत थाना सेक्टर 24 पुलिस को दी। 6 घंटे के अंदर ही पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डिसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सेक्टर 24 थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ था, अपराधी ने लड़की का ग्रेजुएशन में दाखिला दिलाने के नाम पर अपने घर बुलाकर घटना को अंजाम दिया। लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। जो भी साक्ष्य प्राप्त होंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से पीड़िता सदमे है। पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...