छत्तीसगढ़ में 5 वर्षीय जितेंद्र बने बाल आरक्षक: SI आलक्ष्मी राम के निधन के बाद बेटे को मिली अनुकम्पा नियुक्ति… SP ने सहयोग प्रदान के लिए किया आश्वास्त

उप निरीक्षक आलक्ष्मी राम के परिवार को सांत्वना देकर किसी भी सहायता हेतु आश्वास्त किया गया

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जिले के अंबिकापुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 वर्षीय जितेंद्र राज सिंह को बाल आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई। तत्कालीन उप निरीक्षक आलक्ष्मी राम के आकस्मिक निधन के पश्चात पुत्र को शासकीय सेवा के आदेश जारी किये गए। सरगुजा पुलिस द्वारा स्वर्गीय उप निरीक्षक आलक्ष्मी राम के परिवार को सांत्वना देकर किसी भी सहायता हेतु आश्वास्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा सरगुजा पुलिस मे तत्कालीन पदस्थ उप निरीक्षक स्वर्गीय आलक्ष्मी राम के आकस्मिक निधन पर सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण कर स्वर्गीय उपनिरीक्षक के पुत्र जीतेन्द्र राज सिंह को आज दिनांक को अनुकम्पा न्युक्ति आदेश प्रदान कर बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा स्वर्गीय उप निरीक्षक आलक्ष्मी राम के आकस्मिक निधन पर परिवार से मिलकर सांत्वना दी गई।

परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता मे सरगुजा पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वास्त किया गया, अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी होते ही परिवार द्वारा ख़ुशी जाहिर की गई एवं सरगुजा पुलिस द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही जल्द कर नियुक्ति पत्र प्रदान करने पर आभार भी प्रकट किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सहायक उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह,रीडर अजीत मिश्रा, स्टेनो फबियानुस तिर्की सहित कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग