रिसाली निगम क्षेत्र में मिलेगा खुद का घर: PM आवास योजना के तहत 40 से अधिक आवेदन… 36 को ही मिलेगा मकान; इस तारीख तक जमा करें दावा आपत्ति… लॉटरी से होगा आवंटन

रिसाली। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री (PM) आवास योजना के तहत 36 परिवारों को मिलेगा खुद का घर। दावा आपत्ति के बाद लॉटरी से अलॉटमेंट किया जाएगा। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र लक्ष्मी नगर में बने प्रधानमंत्री आवास को जल्द ही लॉटरी निकालकर कर आवंटन किया जाएगा। इसके पहले चयनित हितग्राहियों से प्राप्त आवेदन के लिए दावा आपत्ति लिया जाएगा। दावा आपत्ति के लिए 28 जनवरी शाम 5 बजे तक समय सीमा निर्धारित की गई है।

लिखित दावा आपत्ति आवेदन पर ही विचार: अखिलेश गुप्ता
सहायक नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना अखिलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड-29 लक्ष्मी नगर में आवास तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि आवास के लिए प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी की जा चुकी है। आवेदन सही होने के बाद दावा आपत्ति के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। दावा आपत्ति लिखित में प्रस्तुत करना अनिवार्य है। लिखित आवेदन पर ही विचार किया जाएगा।

वेबसाइट और सूचना बोर्ड पर देख सकते है लिस्ट
हितग्राहियों की सूची विभागीय वेबसाइड रिसाली अर्बन सीजी डॉट गवर्मेंट डॉट इन एवं नगर पालिक निगम मुख्य कार्यालय व प्रधानमंत्री अवास योजना कार्यालय के सूचना बोर्ड पर अवलोकन किया जा सकता है।

बस्ती के हितग्राही ज्यादा
प्रधानमंत्री आवास लेने कुल 42 लोगो ने आवेदन प्रस्तुत किया है। इसमें से 36 आवेदन लॉटरी से चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि आवास के लिए रिसाली बस्ती के लोगो ने अधिक रुचि दिखाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...