छत्तीसगढ़ में शर्मसार करने वाली घटना: बच्ची को लाने महिला ने नौकर को भेजा अपने घर… अकेले पाकर आरोपी की बिगड़ी नियत… 2 साल की मासूम बच्ची के साथ किया बलात्कार; भाई ने जाकर मां को बताया… घर में रो रही थी बच्ची

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में 2 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आपको ये जान कर हैरानी होगी वारदात को अंजाम देने वाला और कोई नहीं दूकान में काम करने वाला नौकर है। आरोपी युवक ने बच्ची का रेप कर अपने हवस का शिकार बनाया है।

बताया जा रहा है की दुकान में काम करने वाले नौकर पर भरोसा कर महिला ने उसे बच्ची को लेने के लिए घर भेजा था, जहां उसने मासूम बच्ची को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

दुकान में काम करता था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला दुकान चलाती है। दुकान में शिवमंगल सूर्यवंशी नाम का 22 वर्षीय युवक काम करता था। लेकिन, वह पिछले तीन माह से काम पर नहीं आ रहा था। बीते शनिवार से ही वह काम पर आना शुरू किया था। महिला ने शिवमंगल से कहा कि उसकी बेटी घर में है।

बच्ची को अकेला पा कर बिगड़ी नियत
महिला ने बच्ची को घर से दुकान लाना के लिए युवक को अपने घर भेजा। महिला के कहने पर युवक घर पहुंचा, जहां दो साल की मासूम बच्ची को अकेली देखकर आरोपी शिवमंगल ने मौका पाकर मासूम बच्ची का बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक बच्ची को छोड़कर वहां से फरार हो गया।

भाई ने देखा, दुकान पहुंच मम्मी को बताया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची के साथ रेप होते उसके भाई ने देख लिया था। वह तुरंत दुकान पहुंचा और अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी। जब तक महिला घर पहुंची तो आरोपी युवक फरार हो गया था। बच्ची घर में रो रही थी। उसे लेकर महिला पुलिस के पास थाने पहुंची, जहां पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजा। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी शिवमंगल सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला दुकान में थी अकेली इसलिए नौकर को भेजा घर
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिवमंगल उसकी दुकान में पहले काम करता था। महिला दुकान में अकेली थी। इसलिए, वह अपनी बच्ची को घर में अकेली छोड़ने के बजाए दुकान लाने के लिए शिवमंगल को घर भेजा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...