छत्तीसगढ़ में होंगे बागेश्वर धाम वाले बाबा: राजधानी रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री के श्रीमुख से 4 दिवसीय श्रीराम कथावाचन… बागेश्वर महादरबार भी सजेगा; जानिए लोकेशन और डेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम नाम से प्रख्यात धीरेंद्र शास्त्री श्रीराम कथावाचन करने आने वाले हैं। ये आयोजन 16 से 25 जनवरी को किया जाएगा। रायपुर के श्री हनुमान मंदिर, मच्छी तालाब, गुढ़ियारी में 4 दिवसीय श्रीराम कथावाचन आयोजित किया जाएगा।

बागेश्वर धाम के महंत हर जगह रामकथा करने के साथ बागेश्वर महादरबार सजाते हैं। जहां वे आम लोगों की समस्या की जांच करते हुए उसका समाधान करते हैं। इसी कड़ी में रायपुर में भी बाबा का दरबार सजाया जाएगा। जो 20 से 21 जनवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए दूर-दूर से भक्तों का आवागमन रायपुर में शुरू हो गया है।

बागेश्वर धाम वाले बाबा के दरबार में हर आयुवर्ग के लोग अपनी परेशानियों के समाधान के लिए आते हैं। बाबा के धाम में नौकरी की समस्या, पुत्ररत्न की प्राप्ति, बला को दूर करना, ग्रह कलेश से छुटकारा, पति-पत्नी के झगड़े का निवारण और शादी की समस्या जैसे कई तरह की परेशानियों से उलझे लोग आकर अपना इलाज भी करवाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के काफी सारे वीडियो देखने और सुनने को मिलते हैं। लेकिन इस बार बागेश्वर धाम स्वयं रायपुर आकर लोगों के बीच रामकथा का आयोजन करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...