दुर्ग पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा: रेलवे स्टेशन में बेचता था मादक पदार्थ… GRP के दो आरक्षक समेत 3 गिरफ्तार… 16KG गांजा जब्त; SP डॉ. पल्लव ने बताया पूरा मामला… देखिये वीडियो

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने GRP के दो आरक्षक समेत 3 लोगों को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। गांजा तस्कर के पास से लगभग 16 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया है।

गांजा तस्कर आकाश भदोरिया के साथ जीआरपी आरक्षको की सांठगांठ थी। दुर्ग स्टेशन में फल दुकान की आड़ में आरोपी गांजा की तस्करी करता था। गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहे तस्कर को घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को दबोचा। दुर्ग सीएसपी की टीम एवं थाना मोहन नगर की संयुक्त कार्यवाही।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि, मुखबीर से सूचना मिली कि एक लड़का सिर में भगवा रंग का गमछा बांध व पीठ में काला पिट्टू एवं हाथ में लाल रंग का बैग रखा है अंदर मादक पदार्थ गांजा रखकर बेंचने की फिराक मे ग्राहक तलाश कर रहा हैं। सूचना पर से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पश्चात तत्काल सिविल टीम दुर्ग एवं थाना मोहन नगर के संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर हुलिया से संबंधित व्यक्ति की खोजबीन की रही थी।

दीपक नगर जैन मंदिर रोड में नाले के पास हुलिये से मिलता एक व्यक्ति मिला जो पुलिस टीम के पास पहुंचते ही भागने लगा जिसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया बैग को खोलकर देखने पर उसमें भुरे रंग के अलग-अलग पैकेट में गांजा होना पाया गया मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही शुरू की गई।

गांजा लाने के संबंध में पूछताछ पर आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था लेकिन निरंतर एवं सघन पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थ गांजा को दुर्ग जीआरपी के आरक्षक विकास सिंह एवं शैलेन्द्र कुमार सिंह ने विक्रय कर राशि उपलब्ध कराने हेतु उसे देना एवं आरोपी को पूर्व में भी उक्त आरक्षको द्वारा चार-पांच बार गांजा उपलब्ध कराने की बात बताया और गांजे की बिकी रकम को नगद तथा फोन पेय के माध्यम से आरक्षकों को देना बताया गया।

आरोपीगणों से कुल 16 किलोग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि किरेन्द्र सिंह थाना मोहन नगर, सिविल टीम के आरक्षक जावेद खान, किशोर सोनी, नासीर बक्स, थॉमसन पीटर, कमलेश यादव, गौर सिंह, प्रशांत पाटणकर, भरथरी निषाद, अजय कुमार यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।

देखिये वीडियो :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...