CG एक्सीडेंट: ट्रक और बस में हुई जबरदस्त भिड़ंत… दोनों ड्राइवर समेत 7 लोग घायल… टक्कर इतनी जबरदस्त की दोनों गाड़ियों के उड़ गए परखच्चे

बालोद। छत्तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर राष्ट्रीय राज्यमार्ग-930 में महेन्द्रा ट्रेवल्स की बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि, दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में 7 लोगों घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को इलाज के लिए धमतरी और कुछ को चारामा भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही यात्री बस को चारामा के आगे मरकाटोला घाट पर रायपुर की ओर से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। बस को टक्कर मारने के बारे ट्रक बस के पीछे हिस्से को रगड़ती चली गई। जिससे बस में सवार 5 यात्रियों को चोट आई है। वहीं बस और ट्रक के ड्राइवर को भी आमने-सामने की टक्कर के चलते गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए धमतरी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण घाट के मोड़ पर दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से जा भिड़ीं। हादसे के वक्त बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे।

जिस जगह पर हादसा हुआ, वो बालोद जिले में आता है, लेकिन पास में कांकेर जिले का चारामा थाना क्षेत्र आता है। चारामा पुलिस को हादसे की सूचना मिलने पर उन्होंने बालोद जिला पुलिस को भी सूचना भेजी, जिसके चलते पुलिस के मौके पर पहुंचने में भी देर हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात बहाल करवाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...