Election ब्रेकिंग: इन तीन राज्यों में चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान… भारत निर्वाचन आयोग ने की घोषणा… जानिए कब होगा चुनाव और कब आएंगे परिणाम

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों में होने वाले चुनावों की तारीखें आज घोषित कर दी हैं. त्रिपुरा में 16 फरवरी, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होंगे. वहीं तीनों राज्‍यों के परिणाम 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे. बता दें कि इन तीनों राज्‍यों में विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है. आज इन राज्‍यों के को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) ने ढाई बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस रखी थी. प्रेस कॉन्‍फ्रेंस से पहले ही ये अनुमान लगाया जा रहा था कि आज आयोग इन राज्‍यों में चुनावों को लेकर तारीखों का ऐलान कर सकता है.

बता दें कि इस साल त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड समेत कुल नौ राज्‍यों में चुनाव होना है. त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनावों की तारीखों का ऐलान आज हो चुका है, इसके बाद कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में भी इसी साल चुनाव होंगे. इसके अलावा जम्‍मू-कश्‍मीर में भी इसी साल चुनाव कराए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. नागालैंड में विधानसभा का कार्यकाल इस साल 12 मार्च को समाप्त होने वाला है, जबकि मेघालय और त्रिपुरा का कार्यकाल क्रमशः 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होगा.

फिलहाल त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है, जहां माणिक सरकार मुख्यमंत्री हैं. नागालैंड में भाजपा एनडीपीपी यानी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ मिलकर सरकार में है. वहीं मेघालय में भाजपा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ गठबंधन किया था और अभी एनपीपी नेता कोनराड संगमा मुख्यमंत्री हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...