उप नेता प्रतिपक्ष बनते ही दया ने पूर्व सीएम का लिया आशीर्वाद: डॉ. रमन सिंह ने उज्जवल भविष्य और बेहतर काम के लिए दिया शुभकामनाएं; बोले- पहली बार में ही पार्षद से उपनेता प्रतिपक्ष बने दया

भिलाई। भिलाई नगर निगम शहर सरकार का विरोध करने के लिए भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष नेता प्रतिपक्ष और सचेतक का दायित्व सौंप दिया है। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भाजपा पार्षद दया सिंह को मिली है।

भाजपा पार्षद से उप नेता प्रतिपक्ष बनने के उपलक्ष पर दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा। साथ ही डॉ. रमन सिंह ने दया सिंह को बधाई दी। आगे उज्जवल भविष्य और बेहतर काम के लिए दया सिंह को रमन सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, विकास के रास्ते पर सदैव चले। जनहित के कार्य लगातार करते रहे। जन सेवा ही प्रभु सेवा है। धैर्य के साथ काम करते रहे।

डॉ. रमन सिंह ने दया सिंह के बारे में कहा कि, पहली बार में ही पार्षद से उपनेता प्रतिपक्ष बने हैं। यह जिम्मेदारी बड़ी जिम्मेदारी है। इसे बेहतर ढंग से क्रियान्वयन और निर्वहन करें।

आपको बता दें कि पिछले दिनों वार्ड नंबर 44 के पार्षद दया सिंह को भाजपा संगठन में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपा है। दायित्व तो मिलते ही दया सिंह ने अपनी पहली मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...