ट्रैफिक रूल की उड़ाई धज्जियां, 3 की मौत, 1 सीरियस: छत्तीसगढ़ में एक बाइक पर सवार थे 4 लोग, बैलेंस बिगड़ा… अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 4 कारीगर के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

सड़क सुरक्षा सफ्ताह में दिया गया ट्रैफिक रूल पालन करने की समझाइश, लोग लगातार कर रहे दरकिनार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कह रही है की ट्रैफिक नियम का पालन करें। सड़क सुरक्षा सफ्ताह में अलग-अलग जिले के पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया परन्तु ऐसा प्रतीत हो रहा है की उसका असर शायद आम नागरिकों पर नहीं हो रहा है। इसीलिए तो प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे है। जिसमें कई लोग लगातार जान गावं रहे है। इसका मुख्य कारण यह है की लोग ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ा रहे है। ऐसा ही एक मामला रायगढ़ जिले के खरसिया से आया है। जहाँ 3 लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है।

एक बाइक में 4 लोग थे सवार
बताया जा रहा है की खरसिया के नजदीक कुनकुनी में हाइवे पर एक बाइक पर 4 लोग सवार थे। वेदांता कोल साइडिंग के करीब बाइक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गया। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

स्पीड ब्रेकर में बाइक हुई आउट ऑफ कंट्रोल
बाइक पर एक साथ 4 लोग सवार थे जिस कारण स्पीड ब्रेकर में बाइक ने कंट्रोल खो दिया और पास से गुजर रहे भारी वाहन से टक्कर लगी। आसपास के लोग घायलों को एम्बुलेंस से नजदीक के चपले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।

मंत्री पहुंचे अस्पताल
यहां तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल घायल का हाल जानने के लिए चपले अस्पताल पहुंचे। रायगढ़ से सक्ती के बीच हाइवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं।

चारों थे टाइल्स कारीगर
बाइक पर खरसिया छोटे मुड़पार का यशवंत पटेल (30), सक्ती गढ़गोढ़ी का हरि पटेल (25) और परसकोल का राकेश पटेल (21) और तुलेश्वर पटेल सवार थे। चारों युवक टाइल्स कारीगर थे। ये काम के बाद खरसिया लौट रहे थे। हादसे में यशवंत, हरि और राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। तुलेश्वर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं। ये लोग सक्ती-खरसिया की ओर से चपले काम के लिए आए हुए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगर निगम दुर्ग के सभापति को जान से मारने...

भिलाई। दुर्ग से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नगर निगम सभापति को जान से मारने की धमकी मिली है। इतनी ही नहीं उनकी...

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 17 जुआरी...

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में कृषि प्लाट में खुलेआम जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया...

MP में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन...

शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा...

CG Crime: महिलाओं से दोस्ती कर बनाता था अश्लील...

कोंडागांव। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमान वीरानी को गिरफ्तार कर न्यायिक...