CG – नई बाइक नहीं खरीद के देने पर नाबालिग ने की आत्महत्या: मां गई थी काम पर, इधर बेटे ने लगा ली फांसी… महिला बोली – पढ़ाई-लिखाई में नहीं था ध्यान, मोटर साइकिल दिलाने की कर रहा था जिद

नई बाइक नहीं खरीद के देने पर नाबालिग ने की आत्महत्या

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नाबालिग छात्र के आत्महत्या का मामला सामने आया है। 17 साल के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि छात्र ने ये कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन घरवालों ने बताया की छात्र के पढ़ाई में कमजोर होने की बात कही है। नाबालिग की मां ने ये भी कहा कि बेटा सागर नई बाइक लेने की बात भी लगातार कह रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रूमगड़ा के शिवनगर में सुनीता कंवर अपने बेटे सागर और बेटी के साथ रहती है। पति की मौत के बाद सुनीता बालको संयंत्र में काम करके परिवार का पालन-पोषण कर रही है। रोजाना की तरह वो ड्यूटी के लिए बालको गई हुई थी। घर में बेटा सागर अकेला था। दोपहर 12 बजे बेटे ने मां को फोन किया और किसी काम से कोरबा जाने की बात बताई। जब मां शाम में ड्यूटी से वापस लौटने वाली थी, तो उसने बेटे को फोन लगाकर ये जानने की कोशिश की, कि क्या वो कोरबा से वापस लौट आया है, लेकिन सागर ने फोन नहीं उठाया।

बार-बार फोन लगाने पर भी जब छात्र ने फोन नहीं उठाया, तो मां को चिंता हुई। उसने घर के पास रहने वाली एक रिश्तेदार से घर जाकर देखने के लिए कहा। रिश्तेदार जब उनके घर पहुंची, तो कमरा अंदर से बंद मिला। तब उसने सुनीता को ये बात बताई। मां सुनीता और बाकी परिजन जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे। दरवाजा बंद मिलने पर उन्होंने खिड़की खोलकर कमरे के अंदर देखा, तो सागर फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला।

ये देखकर मां बदहवास हो गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर बालको पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया और लाश को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पूछताछ में मां ने बताया कि सागर का मन पढ़ने-लिखने में नहीं लगता था। कई बार वो स्कूल जाने का कहकर निकलता था, लेकिन वहां पहुंचता नहीं था। वो 11वीं कक्षा का छात्र था और उसकी लगातार शिकायत स्कूल से आ रही थी। वो स्कूल जाने के बजाय इधर-उधर घूमता रहता था और किसी तरह समय काट दिया करता था। मां के समझाने पर भी वो बात नहीं सुन रहा था। उसके पास एक पुरानी बाइक थी और अब वो नई बाइक खरीदने की भी जिद कर रहा था।

पीड़ित मां ने कहा कि फिर भी उसे आत्महत्या की सही वजहों की जानकारी नहीं है। वो केवल अंदाजा लगा सकती है कि शायद इन्हीं वजहों से उसके बेटे ने आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है और मृतक के दोस्तों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर खुदकुशी की वजहों को जानने की कोशिश की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस...

IPS GP सिंह की पुलिस विभाग में होगी जल्द...

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के कंपल्सरी रिटायर किए गए अफसर जी.पी.सिंह की बहाली और विभाग में वापसी पर विचार चल रहा है। इस सिलसिले...

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट: चपेट में आने से युवती...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से IED ब्लास्ट क खबर सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र...

दुर्ग पुलिस का 21 डेज चैलेंज: 21 दिन हेलमेट-सीट...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा खास पहल करते हुए 21 डेज चैलेंज की शुरुआत की गई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस...

ट्रेंडिंग