बड़ी खबर: महिला आयोग अध्यक्ष के साथ बदसलूकी… कार चालक ने 10-15 मीटर तक घसीटा… खिड़की में फंसा था हाथ, DCW चीफ ने सुनाई आपबीती

Misbehavior with the Women’s Commission Chairperson

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। दिल्ली एम्स के सामने स्वाति मालीवाल को एक कार सवार ने करीब 15 मीटर तक घसीटा। कार सवार ने स्वाति मालीवाल को गलत इशारे किए। इसके बाद स्वाति मालीवाल का हाथ कार की खिड़की में फंस गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
मामले को लेकर डीसीपी चंदन सिंह ने बताया कि हौज़ खास थाने से एक कॉल आया था। एक महिला को एक कार वाले ने गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा। पुलिस ने बताया कि आरोपित की उम्र 47 वर्ष है और उसने शराब का सेवन किया था। मामले को लेकर FIR भी दर्ज हो चुकी है। इसी दौरान पुलिस ने बताया कि जिस महिला के साथ बदसलूकी हुई है, वह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल है।

पुलिस ने बताया कि वह कोटला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत आने वाले एम्स के गेट नंबर 2 पर अपनी टीम के साथ खड़ी थी। पुलिस के अनुसार, जब वह फुटपाथ पर खड़ी थी, तब एक सफेद रंग की कार उनके पास आई, जिसके चालक ने उन्हें कहा कि वह कार के अंदर बैठ जाए।

डीसीपी चौधरी ने कहा कि जब का स्वाति ने मना कर दिया और कार की साइड विंडो के पास गई, तो चालक ने कार का कांच बंद कर दिया। इसी दौरान स्वाति मालीवाल का हाथ विंडो में फंस गया और वह 10-15 मीटर तक घसीटती चले गई।

स्वाति मालीवाल ने सुनाई आपबीती
मामले को लेकर स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने कहा, ”कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...