छत्तीसगढ़ म स्वागत, 21 को नवा रायपुर में हो ही INDvsNZ सीरीज के डिसाइडर मैच: इंडियन क्रिकेट टीम पहुंची राजधानी… भारत और न्यूज़ीलैंड के प्लेयर्स का छत्तीसगढ़ी स्टाइल में वेलकम… होटल में राजकीय गमछा पहना कर स्वागत; देखिये Videos और Photos

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार इंटरनेशनल मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की नेशनल क्रिकेट की टीम राजधानी रायपुर पहुंच गई है। रायपुर में दोनों टीमों का जोरदार छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्वागत हुआ है। इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर्स को देख एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस काफी उत्साहित हुए। दोनों टीम एयरपोर्ट से निकल कर सीधे होटल पहुंचे। दोनों टीमों के खिलाड़ी का होटल में छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे से स्वागत किया गया।

गुरुवार को इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम रायपुर पहुंच गई है। इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा, समेत कई क्रिकेटर पहुंचकर सीधे होटल पहुंच गए। हैदराबाद से आने वाली इन क्रिकेटर्स की फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे लेट पहुंची। होटल पहुंचते ही भारत और न्यूजीलैंड के सभी खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़िया अंदाज में स्वागत किया गया। ढोल नगाड़े के साथ ही खिलाड़ियों का होटल में प्रवेश हुआ। भीतर घुसते ही खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़िया गमछा भी पहनाया गया।

रायपुर एयरपोर्ट में भी खिलाड़ियों का पूरे जोश में फैंस ने स्वागत किया। बाहर आते हुए प्लेयर्स खास बस में सवार हुए, हाथ हिलाकर फैंस को अभिवादन स्वीकारा और आगे होटल की ओर बढ़े। होटल में भी सभी प्लेयर्स का स्वागत हुआ। आदिवासी नृत्य करते कलाकारों ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया वाला फील दिया।

रायपुर में पहली बार इंडियन क्रिकेट टीम मैच खेलते नजर आएगी। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रदेश के क्रिकेट इतिहास में पहली बार BCCI ने प्रदेश काे एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी सौंपी है।

देखिये Videos और कुछ Photos :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...