CG चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री पहुंचे जामुल और अहिवारा: क्षेत्र के बाजारों का किया दौरा… स्थानीय व्यापारियों के समस्याओं को जाना; “चेम्बर हमारा है” अभियान पर भी हुई बात

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने जामुल व अहिवारा क्षेत्र के बाजारों का दौरा कर स्थानीय व्यापारियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से विस्तृत चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना और समाधान पर चर्चा की।

अहिवारा दौरे के दौरान व्यापारियों द्वारा बाजारों में पूर्ण प्रकाश व्यवस्था व शौचालय की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया। इस दौरान सदस्यों द्वारा अहिवारा में बैठक कर चेम्बर द्वारा चलाये जाने वाले नए अभियान “चेम्बर हमारा है” पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्री भसीन द्वारा भिलाई चेम्बर में उत्कृष्ट योगदान हेतु कैलाश नाहटा को चेम्बर गौरव से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सुनील अग्रवाल, बलजीत सिंह, अरविन्द अग्रवाल, गौरव नाहटा, विजय अग्रवाल, शिवराज शर्मा, श्रीकांत व बबलू निरंकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...