भिलाई में होगा फुटबॉल का बड़ा टूर्नामेंट: ट्विन सिटी सॉकर कप 2023 के लिए इस दिन से शुरू होगा एंट्री… 7-A-SIDE होगा पैटर्न… छत्तीसगढ़ी संस्कृति की होगी प्रस्तुति; जानिए डिटेल्स

भिलाई। भिलाई में फ्लोटिंग विंग्स फुटबॉल एकेडमी के द्वारा “ट्विन सिटी सॉकर कप 2023” का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत फरवरी में होगी। 3 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक टीमें इस टूर्नामेंट में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। आयोजनकर्ताओं द्वारा एंट्री फीस 21 सो रुपए तय की गई है। टूर्नामेंटमें जीतने वाली टीम को 51 हजार रूपए का नगद इनाम मिलेगा। वहीं उप विजेता मतलब रनर उप टीम को 21 हजार रूपए का नगद प्राइज दिया जाएग।

इस टूर्नामेंट का पैटर्न (सेवन अ साइड) फ्लड लाइट टूर्नामेंट होगा। इसमें प्रत्येक टीम से 7 प्लेयर मैदान में उतरेंगे। ट्विन सिटी कप 2023 के ऑर्गेनाइजर विकास जायसवाल और प्रशम दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस टूर्नामेंट को सपोर्ट “सेवक जन फाउंडेशन” ने किया है। प्रदेश में इतने बड़े प्राइस मनी के साथ कोई भी सेवन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट अब तक नहीं करवाया गया है। जीतने वाले को ₹51000 का नगद इनाम दिया जाएगा फुटबॉल की टीम में 7 प्लेयर एक टीम से खेलेंगे।

ऑर्गेनाइजर विकास जायसवाल और प्रशम दत्ता ने आगे बताया कि, टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे विभिन्न फुटबॉल टीमों की रुकने और खाने की व्यवस्था भी की गई है। इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए पोस्टर में नंबर पर आप बात कर सकते हैं :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG ट्रांसफर: कई अधिकारियों के हुए तबादले, GAD ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के चार अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। देखिए सूची...

CBSE बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में लावण्या ने हासिल की...

भिलाई। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। जिसमें दुर्ग जिले की बेटी लावण्या यादव ने 10वीं...

साय कैबिनेट ब्रेकिंग: विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म… बैठक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे कई फैसले लिए...

रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर सुसाइड केस : पति का था...

बिलासपुर. रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि...

ट्रेंडिंग