BJYM प्रदेश कार्यसमिति की सूची में भिलाई-दुर्ग के युवा नेताओं का जलवा: सरकार के खिलाफ सबसे ज्यादा प्रदर्शन करने वाले प्रशम प्रदेश बॉडी में रिपीट, जिलाध्यक्ष के दावेदारों को भी मौका, सांसद विजय समर्थक मनीष, मयंक, विशाल समेत इन्हें मौका

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अपनी बॉडी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों की दो अलग-अलग सूची जारी की है। इस सूची में भिलाई-दुर्ग के युवा नेताओं का जलवा है। अलग-अलग जारी हुई सूची के बाद पूरी बॉडी अब तय हो गई है। रवि भगत के इस एनाउंसमेंट के बाद मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ युवा इससे नाखुश है तो कुछ काफी उत्साहित है। हालांकि, कुछेक को छोड़ दे तो कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में अधिकांश नए कार्यकर्ताओं को लिया गया है। जो एबीवीपी से आए हुए हैं। वहीं भिलाई के उन युवाओं को मौका दिया गया है, जो भाजयुमो जिलाध्यक्ष की दौड़ में बने हुए थे। ताकि उन्हें संतुष्ट किया जा सके। इस पद जारी होने के बाद मिशन-2023 के लिए जोरशोर से मैदान में कूदने के लिए कहा गया है।

प्रदेश सरकार के खिलाफ सबसे ज्यादा प्रदर्शन करने वाले प्रशम दत्ता को प्रदेश भाजयुमो की कार्यकारिणी में रिपीट किया गया है। प्रशम लगातार सरकार को घेरकर युवाओं को संगठित करने का काम कर रहे हैं। उनके बेहतर परफॉर्मेंस को देखते हुए रिपीट किया गया है। वहीं जुनवानी-खम्हरिया से छाया पार्षद राकेश धनकर को भी प्रदेश बॉडी में लिया गया है। सांसद विजय बघेल के तीन-चार कट्‌टर समर्थकों पार्षद मनीष यादव, मयंक गुप्ता और विशालदीप नायर को भी प्रदेश बॉडी में स्थान दिया गया है। इसके अलावा दुर्ग से मनीष पुनाचा, भिलाई से वरूण यादव, राहुल परिहार, अंजय पांडेय, हेमंत कुमार गोयल, राजनांदगांव से करण कश्यप, पार्षद गगन आइच, दुर्ग से कमल शर्मा, भिलाई से रोहन सिंह, दुर्ग से राहुल बिजौरा, दुर्ग से मनीषा पांडेय, दुर्ग से आनंद ताम्रकार, अरूणी दानी समेत अन्य को मौका मिला है।

भिलाई के इन युवाओं को मिला मौका :-

  • प्रशम दत्ता: राज्य की भूपेश सरकार के खिलाफ सबसे ज्यादा प्रदर्शन कर युवाओं को संगठित करने का काम किया। अब किसी गुट से नहीं आते। जिलाध्यक्ष की दौड़ में नाम था। इसलिए संतुष्ट करने और भविष्य में बेहतर काम करने संगठन ने मौका दिया है।
  • मनीष यादव: रिसाली निगम से भाजपा के पार्षद हैं। युवा और सरल चेहरा है। रिसाली निगम क्षेत्र में युवाओं को संगठित कर सामाजिक कार्यक्रमों में जोरदार भागीदारी निभाते हैं। अब उन्हें संगठन में मौका दिया गया है।
  • सूरज साहू: कभी भी खून की जरूरत पड़े तो आधी रात को भी लोग सूरज साहू को कॉल करते हैं। सूरज का प्रमोशन हुआ है। भाजयुमो संगठन से लेकर तमाम लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारी हैं। सूरज की सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है। पूर्व अध्यक्ष अमित साहू के करीबी हैं।
  • मयंक गुप्ता: भिलाई निगम क्षेत्र के कुरुद इलाके से आते हैं। शहर सरकार के खिलाफ अक्सर प्रदर्शन करते पाए जाते हैं। सांसद विजय बघेल के कट्‌टर समर्थकों में मयंक आगे हैं।
  • विशालदीप नायर: जिलाध्यक्ष की दौड़ में नाम था। सांसद विजय बघेल के करीबी समर्थकों में विशालदीप हैं। सांसद विजय की अनुसंशा के चलते विशालदीप को प्रदेश बॉडी में लिया गया है।
  • राकेश धनकर: जुनवानी-खम्हरिया वार्ड से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। कम अंतर से चुनाव हार गए। अब प्रदेश संगठन में मौका मिला है। सामाजिक कार्यक्रमों की वजह से राकेश की प्रसिद्धि वार्ड में बनी रहती है।

देखिये पूरी लिस्ट :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...