छत्तीसगढ़ में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म: 14 साल का नाबालिग खेलने के बहाने ले गया सुनसान जगह… बलात्कार करने के बाद वापस मोहल्ले में छोड़ा… जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

शनिवार को महिला अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची, पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज किया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर मानों क्राइम की राजधानी बनते जा रही है। जिले में आए दिन आपराधिक मामले सामने आ रहे है। इस बार तो हद हो गई। 5 साल की मासूम बच्ची के साथ एक 14 साल के नाबालिग लड़के ने दरिंदगी की है। 8वीं कक्षा का आरोपी बालक ने बच्ची को खेलने के बहाने ले गया और उसका रेप किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये वारदात बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना इलाके का है।

पुलिस ने बताया कि, सरकंडा इलाके में रहने वाली पांच साल की बच्ची निजी स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती है। मोहल्ले का ही 14 साल का नाबालिग लड़का आठवीं क्लास में पढ़ता है। वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलता रहता था। शुक्रवार को बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। तभी 14 साल का लड़का उसे अपने साथ खिलाने के बहाने ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान लड़के ने उसे इस घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात भी कही।

DB डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद के बाद बच्ची को लेकर मोहल्ले में वापस आ गया और छोड़कर चला गया। बच्ची शाम को जब घर पहुंची, तब उसने अपनी मां को दर्द होने की जानकारी दी। साथ ही उसने लड़के के गलत काम करने के बारे में बताया। लेकिन, उसकी मां को भरोसा नहीं हो रहा था।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि, शनिवार को बच्ची की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां उसका इलाज किया गया। इस दौरान डॉक्टर ने बच्ची के साथ रेप होने की बात कही। इसके बाद मां को बच्ची की बातों पर भरोसा हुआ। शनिवार को ही महिला अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज किया और 14 साल के लड़के को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी लड़के ने भी अपराध स्वीकार किया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...