कलयुगी भाई ने रक्षाबंधन का फर्ज भक्षक बन निभाया: छत्तीसगढ़ में 11वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से उसके मुंहबोले भाई ने किया रेप… अकेले पाकर मिटाई अपनी हवस की भूख, कई बार किया दुष्कर्म; पीड़ित जब हुई प्रेगनेंट तब आरोपी तक… पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

पीड़ित जब हुई प्रेगनेंट तब मामले का हुआ खुलासा और कंप्लेंट के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस

कांकेर। छत्तीसगढ़ में मुंहबोले भाई ने 11वीं की छात्रा के साथ कई बार रेप किया है। ये मामला कांकेर जिले के तागढ़ थाना क्षेत्र का है। दरहसल, 2022 में पहली बार आरोपी युवक ने घर में अपनी मुंहबोली बहन को अकेली पाकर अपने हवस का शिकार बनाया था। आरोपी की वासना यही नहीं रुकी उसने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित युवती गर्भवती हो गई। युवती की तबीयत बिगड़ी, तब जाके पुरे मामले का खुलासा हुआ है।

आरोपी मनोज हुपेंडी गिरफ्तार

कई बार बनाया शारीरिक संबंध
DB डिजिटल की एक खबर के मुताबिक, ये मामला 15 जुलाई 2022 की है। उस वक्त 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर पर अकेली थी। तभी उसका मुंह बोला भाई मनोज हुपेंडी (18), जिसे छात्रा राखी भी बांधा करती थी। वह घर में आया था। बताया गया कि घर आने के बाद लड़के ने पहले नाबालिग से यहां-वहां की बातें की। फिर जबरदस्ती उससे संबंध बनाया। लड़की ने इस बात का विरोध भी किया था, मगर आरोपी नहीं माना।

मां-बाप गए थे मजदूरी करने
घटना के वक्त लड़की के मां-बाप मजदूरी करने गए थे। इसी बात का लड़के ने फायदा उठाया था। रेप करने के बाद युवक ने लड़की से कहा था कि यदि तूने किसी को कुछ बताया तो तुझे बदनाम कर दूंगा, मार डालूंगा।। इसके बाद युवक जब लड़की को अकेला पाता उससे शारीरिक संबंध बनाता था। इस बीच 21 जनवरी को लड़की तबीयत बिगड़ गई।

आरोपी ने युवती को दी थी धमकी
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की, तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। लड़की ने बताया कि मनोज ने उसे धमकी दी थी। इसलिए वह चुप थी। लड़की को अस्पताल भी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती हो चुकी है। जिसके बाद मामले की शिकायत लड़की के परिजनों ने पुलिस से की थी। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खरोरा हत्याकांड : बॉयफ्रेंड निकला हत्यारा, दूसरे से अफेयर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में खरोरा में हफ्तेभर पहले गायब हुई 10वीं पढ़ने वाली नाबालिग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।...

दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान की नदी...

दुर्ग। दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान प्रिंसराज यादव की गुरुवार को नैनीताल में कलसा नदी में डूबने से मौत हो गई। दो...

मुख्यमंत्री साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा...

CG – एक्शन में ACB: दुर्ग, रायपुर से 3...

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के तहत 3 जुलाई 2025 को ACB ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर...