5 दिनों में नदी किनारे एक ही परिवार के सात सदस्यों के मिले शव… आत्महत्या सहित सभी एंगल से जांच कर रही पुलिस… मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

5 दिनों में नदी किनारे एक ही परिवार के सात सदस्यों के मिले शव

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिछले पांच दिनों में नदी किनारे एक ही परिवार के सात सदस्यों के शव मिले हैं जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि किसी भी शव पर चोट के निशान नहीं है। मामले की खुदकुशी समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है। मृतकों में एक दंपती, उनकी बेटी और दामाद और तीन नाती-पोते हैं।

पुलिस ने बताया कि पुणे शहर से 45 किलोमीटर दूर दौंद तहसील के यावत गांव के पास भीमा नदी के किनारे 18 से 20 जनवरी के बीच चार शव मिले थे। मंललवार को तीन शव पारगांव पुल के पास मिले। मृतकों की पहचान मोहन पवार (45), उनकी पत्नी संगीता मोहन (40), उनकी पुत्री रानी फुलवारे (24), उनके दामाद श्याम फुलवारे (28) और बेटी के तीन से लेकर सात साल के तीन बच्चों के रूप में हुई है। सभी शव भीमा नदी के किनारे एक-दूसरे से 200 से 300 मीटर की दूरी पर मिले हैं। चार शवों के पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक बीड़ और उस्मानाबाद के रहने वाले थे और मजदूरी करते थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...