शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि… भिलाई निगम में कमिश्नर व्यास सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने किया 2 मिनट का मौन धारण

भिलाई। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी शहीद दिवस के दिन पुरे देश में 2 मिनट का मौन रखा गया। भिलाई नगर में निगम आयुक्त रोहित व्यास सहित भिलाई निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज 2 मिनट का मौन धारण किया तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ठीक 10:59 से 11:00 बजे तक अलर्ट के लिए 1 मिनट तक सायरन बजाया गया तथा 11:00 बजे से लेकर 11:02 बजे तक मौन धारण किया गया। इसके पश्चात 11:02 बजे से 11:03 बजे तक पुन: क्लियर सायरन बजाया गया। शहीदों की स्मृति में मौन धारण करने के लिए निगम के सभागार में भिलाई निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व ही सभागार पहुंच गए थे।

अधिकारी-कर्मचारियों ने 2 मिनट के लिए अपने कार्य को रोककर मौन धारण किए। इस अवसर पर भिलाई निगम के सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। मौन रखे जाने के पूर्व शहीद दिवस के दिन के महत्व को बताते हुए भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका के बारे में सभी को जानकारी दी गई और बताया गया कि कैसे राष्ट्रीय एकता में इन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मौन रखे जाने के लिए स्टेनो टू आयुक्त कक्ष, भवन अनुज्ञा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लेखा विभाग, जनसंपर्क विभाग, अधीक्षण अभियंता कछ, भवन संधारण विभाग, पेंशन शाखा, संपत्तिकर विभाग, राजस्व विभाग, योजना विभाग तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व CM...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरला नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। उनके...

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में एक कांग्रेस नेता पर 80 साल की बुजुर्ग महिला से 24 लाख रुपए की फ्रॉड करने...

ड्यूटी पे रहते थे गायब, पर सोशल मीडिया में...

भिलाई। बीएसपी प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रमिक नेता आर. डी. कोरी को संयंत्र की सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है। ड्यूटी...

संयुक्त यूनियन ने सांसद विजय बघेल पर लगाया आरोप:...

भिलाई। संयुक्त यूनियन द्वारा सांसद विजय बघेल पर लगाए जा रहे है आरोपों पर बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।...

ट्रेंडिंग