बजट पर सांसद विजय बघेल, बोले-हर वर्ग का रखा गया ध्यान, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे और उद्योगों के लिए बहुत कुछ

भिलाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सांसद बघेल ने कहा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के निर्देशन मे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप सर्व हिताय, सर्व सुखाय, समदर्शी, जनहित, राष्ट्रहित से परिपूर्ण बजट पेश किया है। इसकी बारीकियों को ध्यान से पढे तो पता चलेगा कि अंतिम व्यक्ति से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सभी वर्गो के उधोगों का पूरा पूरा ध्यान रखा गया है। टैक्स के स्लेब को न्यूनतम छूट 5 लाख से 7 लाख से लेकर हर स्तर पर राहत प्रदान की है। भारत की अर्थव्यवस्था पिछले 9 साल मे विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। इस बजट से विरोधी चारों खाने चित्त हो गये है, आलोचना के शब्द नहीं मिल रहे है तो अनर्गल प्रलाप कर रहे है और लोक कल्याण के इस बजट को चारों तरफ प्रशंसा ही मिल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...