दुर्ग में 2 से प्रसिद्ध कथा वाचक देवी चित्रलेखा: रोज 10 हजार धर्म प्रेमी सुनेंगे कथा…गंज मंडी में बना है विशाल पंडाल

दुर्ग। दुर्ग में पहली बार प्रसिद्ध कथा वाचक देवी चित्रलेखा का आगमन हो रहा है। कल से कथा शुरू हो जाएगा। कथा के प्रथम दिवस कल 2 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आरंभ होगा। कलश यात्रा प्रातः 9 बजे श्री सीताराम मंदिर, गाँधी चौक से प्रारंभ होकर, शनिचरी बाजार, सत्तीचौरा, जीई रोड होते हुए कथा स्थल पुरानी गंजमडी पहुँचेगी। 8 फरवरी तक आयोजन होगा। 9 फरवरी को भंडारा होगा।

देश-विदेश में श्रीमद्भागवत कथा करने वाली प्रसिद्ध कथा वाचक देवी चित्रलेखा जी का दुर्ग में यह पहला आयोजन है। जिसे देखते हुए आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही है। कथा स्थल पुरानी गंजमडी में वाटर प्रूफ विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है। कथा में लगभग 10 हजार धर्मप्रेमियों के बैठने की उचित व्यवस्था की गयी है।

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं द्वारा कलश उठाया जाएगा, साथ ही बाजा, धुमाल, डीजे, बग्गी होंगे। कलश यात्रा की तैयारी शहर की सामाजिक एवं धार्मिक महिलाओं द्वारा की जा रही है। कथा 2 से 8 फरवरी तक प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक होगी। यह आयोजन सुरेश अग्रवाल एवं गिरधारी शर्मा परिवार द्वारा किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...