शिव शक्ति सेवा समिति की विशाल बाइक रैली: अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा- शिव महापुराण का हुआ शंखनाद… MIC मेंबर गेरा भी हुई शामिल… ट्रैफिक DSP सतीश ने जवानों के साथ वितरित किया हेलमेट; शिवमय हुआ भिलाई… देखिये तस्वीरें

भिलाई। शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा आज भिलाई में विशाल बाइक रैली निकाली गई। शिव संतोषी मंदिर के महाराज पंडित अवधेश बिहारी पांडेय के मार्गदर्शन और शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में बाइक रैली निकली गई। इस रैली की शुरूआत कैंप 1 के शिव संतोषी मंदिर (तीन दर्शन मंदिर) से हुई। रैली पूरे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस तीन दर्शन मंदिर पहुंची।

इस बाइक रैली की खास बात ये थी की कई लोगों को पहले समिति के द्वारा हेलमेट का वितरण किया गया। बाइक रैली में सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। अथिति के तौर पर पहुंचे दुर्ग ट्रैफिक पुलिस DSP सतीश ठाकुर और अन्य ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने अपने हाथों से सभी को हेलमेट पहनाया। बाइक रैली में भिलाई नगर निगम की MIC मेंबर रीता सिंह गेरा ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस रैली के दौरान विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की गई कि 11 तारीख से शुरू होने वाले शिव महापुराण कथा में शामिल हो और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। क्षेत्र के लोगों को शिव महापुराण कथा के बारे में बताया गया और साथ ही शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। करीब 3 से 5 किलोमीटर की इस बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में समिति के कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया और महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

शिव शक्ति सेवा समिति भिलाई द्वारा 10 फरवरी को विशाल कलश यात्रा से शिव महापुराण कथा की शुरुआत होने वाली है। शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने बताया कि, समिति के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य युवा भी इस बाइक रैली में शामिल हुए। बाइक रैली की शुरूआत तीन दर्शन मंदिर (शिव संतोषी मंदिर) से हुई जो पूरे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद तीन दर्शन मंदिर पहुंची।

सौरभ जायसवाल ने कहा की, विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिक ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कथा में अपनी भागीदारी दें और कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने में मदद करें। समिति द्वारा 10 तारीख को डेढ़ किलोमीटर लंबी विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके पश्चात 11 फरवरी से 16 फरवरी तक पंडित मनीष महाराज जी के श्री मुख से शिव महापुराण का वाचन होगा। 18 फरवरी दिन शनिवार को शिवालय जी का रुद्राभिषेक और हवन एवं महा आरती के पश्चात 19 फरवरी को महा भंडारा के साथ का आयोजन समाप्त होगा।

ये आयोजन शिव शक्ति सेवा समिति, भिलाई के द्वारा शिव संतोषी मंदिर, तीन दर्शन मंदिर, केम्प -1, भिलाई में आयोजित होगा। शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल और सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है।

भव्य होगा आयोजन: सौरभ
सौरभ जायसवाल ने बताया कि, हमारे समिति द्वारा 10 फरवरी 2023 को कलश यात्रा का आयोजन रखा गया है। 11 फरवरी से 16 फरवरी तक शिव महापुराण कथा का आयोजन है। 18 फरवरी को बाबा महाकाल जी का बहुत ही भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी एवं 19 तारीख को फरवरी को महा भंडारा का आयोजन रखा गया है। हमें इस आवश्यक मीटिंग से हमारे आसपास की महिलाओं का भी बहुत योगदान प्राप्त हुआ। हमें बहुत खुशी हुई कि हमारे साथ हमारी माता-बहनों सब शामिल हुए। इस साल बाबा महाकाल जी की पालकी यात्रा एवं शिव महापुराण बहुत ही ज्यादा भव्य होने वाली है।

ये खबरें भी पढ़े :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमचंद यादव ने निकाली बाइक...

दुर्ग। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाल...

मतदाता जागरूकता के लिए अनोखी पहल: परिवार संग जाए...

रायपुर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए परिवार संग एक साथ वोट देने जाएं, मिलकर ग्रुप...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व CM...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरला नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। उनके...

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में एक कांग्रेस नेता पर 80 साल की बुजुर्ग महिला से 24 लाख रुपए की फ्रॉड करने...

ट्रेंडिंग