भिलाई में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा 11 से विशाल शिव महापुराण कथा: कलश यात्रा से होगी शुरुआत… 6 दिन पं. मनीष महाराज करेंगे कथा वाचन; पालकी यात्रा और महाभंडारा से समापन; MIC मेंबर आदित्य सिंह मीटिंग में हुए शामिल; अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने दी ये जानकारी…

भिलाई। भिलाई के केम्प-1 में अगले महीने भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन होने वाला है। इसके शुरुआत 10 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को विशाल बाबा महाकाल की कलश यात्रा से की जाएगी। डेढ़ किलोमीटर लंबी इस कलश यात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। जिसके पश्चात 11 फरवरी से 16 फरवरी तक रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शिव महापुराण कथा का वाचन होगा। पंडित मनीष महाराज जी द्वारा शिव महापुराण का वाचन किया जाएगा।

18 फरवरी शनिवार के दिन महा शिवरात्रि पर बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा निकली जाएगी। उसके बाद सुबह 8 बजे से शिव जी का विशाल रूद्राभिषेक किया जाएगा। सुबह 11 बजे से हवन एवं महाआरती की जाएगी। 19 फरवरी दिन रविवार को कार्यक्रम का समापन महाभंडारा के द्वारा किया जाएगा। ये सारा आयोजन शिव शक्ति सेवा समिति, भिलाई के द्वारा शिव संतोषी मंदिर, तीन दर्शन मंदिर, केम्प -1, भिलाई में आयोजित होगा। शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल और सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है।

तैयारियों को लेकर मीटिंग की गई आयोजित
शिव शक्ति सेवा समिति, भिलाई के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार शाम सामूहिक आवश्यक मीटिंग राखी गई थी। जिसमें भिलाई नगर निगम के MIC मेंबर आदित्य सिंह, अमन रेखी,लक्ष्मी साहु ,बलवीर सिंह, रिखी साहू, संतोष गुप्ता, पंकज जायसवाल, कुनाल पटनायक, समिति के सभी सदस्य और आसपास के सैकड़ों महिला और युवा शामिल हुए।

CM भूपेश हो सकते है शामिल: आदित्य सिंह
MIC मेंबर आदित्य सिंह ने कहा कि, घर की महिलाओं के बिना शिव पुराण कथा अधूरा है। उन्होंने मीटिंग में आई सभी महिलाओं से हाथ जोड़ कर आग्रह किया है की कथा में शामिल हो कर आयोजन को सफल बनाए। आदित्य सिंह ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शिवमहापुराण कथा में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल होने से कार्यक्रम का महत्त्व और बढ़ जाएगा साथ ही समिति के युवा साथियों को भविष्य में ऐसे आयोजन करने का प्रोत्साहन मिलेगा।

शिव शक्ति सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल

महाकाल के आरती साथ चर्चा की हुई शरुआत
शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने बताया कि, इस मीटिंग में सबसे पहले समिति के सदस्यों ने आम नागरिकों के साथ बाबा महाकाल का आरती की फिर शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित बाबा महाकाल की पालकी यात्रा एवं शिव महापुराण कथा की तैयारी हेतु चर्चा की गई। भिलाई नगर निगम के MIC मेंबर आदित्य सिंह ने आयोजन को लेकर विशेष मार्गदर्शन दिया और हमारे समिति को सहानुभूति प्रदान किया।

भव्य होगा आयोजन: सौरभ
सौरभ जायसवाल ने बताया कि, हमारे समिति द्वारा 10 फरवरी 2023 को कलश यात्रा का आयोजन रखा गया है। 11 फरवरी से 16 फरवरी तक शिव महापुराण कथा का आयोजन है। 18 फरवरी को बाबा महाकाल जी का बहुत ही भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी एवं 19 तारीख को फरवरी को महा भंडारा का आयोजन रखा गया है। हमें इस आवश्यक मीटिंग से हमारे आसपास की महिलाओं का भी बहुत योगदान प्राप्त हुआ। हमें बहुत खुशी हुई कि हमारे साथ हमारी माता-बहनों सब शामिल हुए। इस साल बाबा महाकाल जी की पालकी यात्रा एवं शिव महापुराण बहुत ही ज्यादा भव्य होने वाली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर लोकसभा में 38 अभ्यर्थी मैदान में: सुबह 7...

रायपुर। रायपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 7 मई की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान की समाप्ति 6 बजे शाम को...

हॉकी हब राजनांदगांव से एक और प्लेयर का सिलेक्शन:...

राजनांदगांव। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की कु.अनिशा साहू का चयन ब्रेडा नीदरलैंड में 18 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित है। टूर ऑफ...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का डोर टू डोर जनसम्पर्क...

दुर्ग। प्रचार प्रसार का दौर पांच मई को संध्या पांच बजे खत्म हो गया इसके बाद छह मई को डोर टू डोर जनसंपर्क कांग्रेस...

BSP में एक और हादसा: पैनल बैठाने का चल...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 में शनिवार-रविवार की देर रात भीषण आग लग गई थी। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच...

ट्रेंडिंग