BJYM ने दुर्ग-भिलाई में ‘यंग इंडिया रन’ का किया आयोजन: महिला और पुरुष वर्ग की अलग-अलग दौड़ आयोजित… 180 लोगों ने लिया हिस्सा

दुर्ग-भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज दुर्ग जिले में दो जगह ‘यंग इंडिया रन’ क आयोजन किया गया। महिला और पुरुष वर्ग की अलग-अलग दौड़ आयोजित की गई थी। भाजयुमो के प्रभारी डंगस आज भिलाई आए थे।

पांइट्स में पढ़िए खबर :-

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर देश भर में ‘यंग इंडिया रन’ का आयोजन किया जा रहा है
  • इसी कड़ी में दुर्ग और भिलाई में दो अलग-अलग जगहों पर आयोजन किया गया
  • भिलाई में सेक्टर-9 और दुर्ग में साइंस कॉलेज मैदान से युवाओं ने लगाई दौड़
  • इस कार्यक्रम में भाजयुमो पदाधिकारियों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया था
  • गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में युवा सेक्टर 9 चौक में इकट्ठा हुए
  • “यंग इंडियाा रन” में दौड़ते हुए भिलाई के युवा सेक्टर-9 चौक से सिविक सेंटर तक पहुंचे
  • इसी तरह दुर्ग के युवा साइंस कॉलेज से लेकर नाना-नानी पार्क तक दौड़ लगाई
  • महिला और पुरुष वर्ग की अलग-अलग दौड़ आयोजित की गई
  • इसमें कुल 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया था
  • दौड़ को दुर्ग सांसद विजय, भाजयुमो के प्रभारी डंगस, महामंत्री अंकित और भाजपा भिलाई के जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने दिखाई हरी झंडी
  • कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो के सभी कार्यकर्ताओं और पदधिकारियों ने मिलकर श्रमदान भी किया
  • उन्होंने सिविक सेंटर और आसपास साफ सफाई की और कचरा उठाकर दूसरी जगह एकत्र किया

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...