दुर्ग में बाइक चोरी गैंग पकड़ाया: चोरी की बाइक बेचने के लिए तलाश कर रहे थे ग्राहक… पुलिस ने दबोचा; एक युवक और कई नाबालिग अरेस्ट

दुर्ग-भिलाई। जिले में बाइक चोरी गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में दुर्ग पुलिस ने एक युवक और तीन नाबालिग को अरेस्ट किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में युवक ग्राहक की तलाश में था। सूचना पर पुलिस ने युवक को दबिश देकर पकड़ लिया।

आरोपियों को ग्रीन चौक मोहन नगर के पास से पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम मुड़पार राजनांदगांव निवासी रेखा लाल साहू बताया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि राजनांदगांव के गोपालपुर घुमका क्षेत्र से बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

उसके साथ तीन नाबालिग भी चोरी में शामिल होने की जानकारी दी। रायपुर दुर्ग भिलाई क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उनके पास रखा होना बताया। आरोपी रेखा लाल साहू के पास से बाइक बरामद कर जप्त किया। नाबालिगो के पास से चार बाइक 4 नग बरामद किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...