BJP भिलाई में बिचपुरिया की 50+ टीम: अनुभव के साथ मैदान में उतरेगी BJP, सांसद विजय, पांडेय के अलावा सरोज गुट के लोगों को भी मौका…स्वीटी को महिला मोर्चा का जिम्मा, कैंप संभालेंगे गुप्ता

भिलाई। इस साल चुनाव है और चुनाव में भाजपा अनुभव के साथ मैदान में उतरने वाली है। क्योंकि, जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया अनुभवी लोगों को संगठन में तरजीह दी है। अधिकांश पदाधिकारी 50+ वाले हैं। जिन्हें संगठन में कोई न कोई पद दिया है।
गुटबाजी की वजह से उनकी लिस्ट लंबे समय तक अटकी रही। आखिर गुरुवार को उन्होंने जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें खास बात यह रही कि किसी गुट विशेष का दबदबा नजर नहीं आ रहा है। भिलाई में खासकर राज्य सभा सदस्य सरोज पाण्डेय व पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के साथ-साथ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल और विधायक विद्यारतन भसीन सक्रीय हैं। इनके खेमों में से भी कुछ को जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा की कमान स्वीटी कौशिक को दी गई है। स्वीटी के नाम पर सब सरप्राइज है। चूंकि, जिलाध्यक्ष की दौड़ में स्वीटी का नाम दूर-दूर तक नहीं था।

कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता को बनाया गया है। बृजेश बिचपुरिया की टीम में पहले झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला महामंत्री थे

कौन-कौन हैं पदाधिकारी
भाजपा भिलाई जिला संगठन में 7 उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं, इसमें शिवसागर मिश्रा, रामकुमार राणा, मिथिला खिचरिया, रेखकाम बंछोर, मनीष अग्रवाल, अमर सोनकर, महेश वर्मा को और कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को नियुक्त किए हैं।

साहू समाज को साधने प्रेमलाल को बनाया महामंत्री
जिला में दो महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू को और सात जिला मंत्री बिजेंद्र सिंह, दिलीप पटेल, उपासना साहू, कीर्ति नायक, के गणपति, विजय जायसवाल, जय प्रकाश यादव शामिल हैं। विजय शुक्ला हुडको को जिला कार्यालय का प्रभारी व राजेंद्र सिंह को सह प्रभारी नियुक्त किए हैं।

बृजेश बिचपुरिया के समय अमर सोनकर जिला महामंत्री युवा मोर्चा थे, अब उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मीडिया का काम ज्यादा, इसलिए 8 को दिया जिम्मा
भाजपा भिलाई जिला में प्रवक्ता के तौर पर संजय सिंह, बसंत प्रधान, जिला सोशल मीडिया संयोजक रवि कश्यप, सहसंयोजक सात्विक तिवारी, जिला आईटी सेल संयोजक भरत भंबवानी, सहसंयोजक सौरभ साहू के तौर पर काम करेंगे।

सुंदरलाल साहू को ओबीसी का दायित्व
भाजपा भिलाई जिला में विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी तय कर दिए गए हैं। इसमें महिला मोर्चा की जिम्मेदारी स्वीटी कौशिक को, किसान मोचा जिलाध्यक्ष मोहन देवांगन को, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल साहू को, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी को, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर शमीम अहमद को नियुक्त किया गया है।

प्रकोष्ठ में इनको मिला मौका
भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ में जिनकी नियुक्ति की गई है, उनमें विद्यि प्रकोष्ठ बृजेंद्र गुप्ता को, आर्थिक प्रकोष्ठ राजेश श्रीवास्व को, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रकाश गेडाम को, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर प्रदीप चौधरी को, व्यापार प्रकोष्ठ राजेश गुप्ता को, मछुआरा प्रकोष्ठ छोटेलाल चौधरी को, शिक्षा प्रकोष्ठ जेपी गणगौरकर को, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मनोज तिवारी सेक्टर-4 को, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ दीपक रवाना शामिल है।

भाजपा मंडल — अध्यक्ष
भिलाई पूर्व मंडल — गजानंद बंछोर
भिलाई पश्चिम मंडल — तिलक राज
रिसाली मंडल — शैलेंद्र शेंडे,
खुर्सीपार मंडल — एसएन सिंह,
जामुल मंडल — जोगेश्वर सोनी,
कैंप मंडल — अशोक गुप्ता,
वैशाली नगर — विजय शुक्ल,
सुपेला मंडल — रूपराम साहू
चरोदा मंडल — सुषमा जेठानी,
कुम्हारी मंडल — राजू निषाद

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

CG – शिक्षिका ने समझौते के लिए रखी धर्म...

Teacher kept the condition of changing religion for settlement बिलासपुर। बिलासपुर के इंजीनियर पति ने मध्यप्रदेश में पत्नी द्वारा दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में...

ट्रेंडिंग