चक दे इंडिया मूवी की ये स्टार बनेंगी छत्तीसगढ़ की बहू; बॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य के साथ लेंगी सात फेरे… जानिए इनके बारें में सब कुछ

रायपुर। आप सब ने चक दे इंडिया मूवी तो देखा ही होगा। इस मूवी में एक एक्ट्रेस थी जिसका किरदार का नाम कोमल चौटाला था। उनका असली नाम चित्राशी रावत है। अब वो छत्तीसगढ़ की बहु बनने वाली है। जी हाँ फिल्म प्रेममयी से एक-दूसरे के करीब आए रायपुर के एक्टर ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ उनकी शादी होगी। वैवाहिक रस्में भी चार फरवरी को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निभाई जाएंगी। इसके लिए शहर के निजी होटल में जोरदार तैयारी चल रही है।

फिल्म और टीवी अभिनेत्री चित्राशी रावत इन दिनों खुशी से मुस्कुरा रहीं हैं। दरअसल, दो दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं। दरअसल, धुवादित्य रायपुर के रहने वाले हैं और फिल्म उद्योग में एक अभिनेता और लेखक हैं, जो मुंबई में रहते हैं। दोनों पहली बार प्रेममयी के सेट में एक-दूसरे से मिले थे, जिसमें उन्होंने प्रेमी-प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। शूटिंग के दौरान ही उनके बीच दोस्ती हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

ध्रुवादित्य ने रेडियो मिर्ची के साथ एक रेडियो जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद मुंबई में सेट हो गए। उन्होंने वेब सीरीज के साथ ही कई फिल्मों में काम किया। वर्तमान में एक अभिनेता और लेखक के रूप में प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

होटल ईस्ट पार्क के ओनर रितुराज वाजपेयी ने बताया कि ध्रुवादित्य उनके दोस्त हैं। इसलिए उन्होंने शादी के लिए बिलासपुर में उनके होटल का चयन किया है। रितुराज ने बताया कि 11 साल के रिश्ते के बाद बहुत प्यार करने वाला जोड़ा आखिरकार अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जा रहा है। ध्रुवादित्य और चित्राशी शुक्रवार को बिलासपुर पहुंच जाएंगे। उनके साथ परिवार वाले और दोस्त भी आएंगे। शुक्रवार को पहले हल्दी, मेहंदी और कॉकटेल समारोह होगा। फिर शनिवार दोपहर शादी होगी। होटल में वैवाहिक आयोजन की तैयारी चल रही है।

इस जोड़े ने करीब डेढ़ महीने पहले शादी की तारीख तय की थी और तब से तैयारी में व्यस्त हैं। ऐसे में मुंबई में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का भी इंतजाम किया गया है। इस आयोजन में चक दे इंडिया टीम के लोग भी शामिल होंगे।

2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ तो आपको याद होगी। फिल्म में शाहरुख खान हॉकी के कोच बने थे। उनकी सबसे कम उम्र की नटखट स्टूडेंट थीं कोमल चौटाला। फिल्म में एक्ट्रेस चित्राशी रावत ने कोमल चौटाला का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं। ‘चक दे इंडिया’ के बाद वे ‘लक’ (2009), ‘ये दूरियां’ (2011), तेरे नाल लव हो गया (2012) और ‘ब्लैक होम’ (2015) जैसी फिल्मों में दिखाई दीं।18 साल की उम्र में चित्राशी ने कोमल चौटाला का रोल प्ले किया था।

चित्राशी रावत सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों से अधिक फालोवर हैं। चित्राशी इंस्टा पर रील्स बनाकर अपलोड करती रहती हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वैशाली नगर MLA रिकेश सेन के प्रयासों से खिलाड़ियों...

भिलाई। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आज राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजयुमो नेता प्रशम दत्ता ने...

KH ग्रुप ऑफ़ स्कूल में सेलिब्रेट किया गया मदर्स...

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 10 मई , शनिवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों ने वेलकम...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

ट्रेंडिंग