दुर्ग में दिन दहाड़े हत्या: रिटायर्ड डिप्टी रेंजर ने अधेड़ को उतारा मौत के घाट… कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार… वजह जान कर आप रह जाएंगे हैरान; पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

दुर्ग। दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पाटन थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड डिप्टी रेंजर ने एक आदमी की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पाटन पुलिस मामले की जांच कर रही है। पाटन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सांतरा निवासी राजेंद्र ठाकुर (55 साल) गुरुवार दोपहर गांव के भाटापार में बैठा था। वह शराब पिया हुआ था और आते जाते लोगों को गाली दे रहा था। उसी समय वहां से रिटायर्ड डिप्टी रेंजर गेंद लाल ठाकुर अपने घर जा रहा था।

गेंदलाल ने राजेंद्र को गाली गलौज करने से मना किया। इस पर राजेंद्र ने गेंदलाल को गंदी गंदी गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद गेंद लाल गुस्से में अपने घर गया और वहां से कुल्हाड़ी लेकर आया। इससे पहले की राजेंद्र ठाकुर कुछ समझ पाता गेंदलाल ने उसके ऊपर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेजा।

पाटन पुलिस ने आरोपी गेंद लाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार (कुल्हाड़ी) को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी...

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने चांदी के संदिग्ध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर...

छत्तीसगढ़ में आज से मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा सम्मान...

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर स्ट्रे राउंड...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रवेश वर्ष 2026 के तहत बीएससी नर्सिंग सहित...

पत्नी का दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क रखना मानसिक...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पति की आपत्ति के बावजूद पत्नी का किसी दूसरे...