ऑफलाइन सटोरिएं भी पकड़े गए: दुर्ग पुलिस ने सट्‌टापट्‌टी, कैश के साथ मोबाइल किया जब्त, चार सटोरियों पर हुई कार्रवाई

भिलाई। सट्टा खिलाते पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सीएसपी दुर्ग वैभव वैंकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरधारी नगर उरला फाटक के पास एवं ग्रीन चौक में दबिश दिया।

जहां से सोनू सुलाखे 35 वर्ष ग्रीन चौक वार्ड नंबर 25 दुर्ग, भोला चन्द्राकर ल 19 वर्ष नहरपार उरला दुर्ग, लुमेश देवांगन उर्फ बॉबी 20 वर्ष अम्बेडकर चौक शंकर नगर दुर्ग, यशवंत चन्द्राकर 21 वर्ष बैगापारा शीतला मंदिर के पीछे दुर्ग को पकड़ा गया। सटोरियों के पास से पुलिस ने 19058 रूपये एवं सट्टा पट्टी पर्ची, 2 नग मोबाईल जप्त किया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 (क) जुआ एक्ट कार्रवाई को है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विपिन रंगारी, मोहन नगर प्रधान आरक्षक उत्तम सोनी सी. एस. पी. दुर्ग ए.डी. टीम के आरक्षक जावेद खान किशोर सोनी, गौर सिंह, भरथरी निषाद, थॉमसन पीटर, नासिर बक्श, कमलेश यादव, प्रशांत पाटनकर एवं थाना मोहन नगर से आरक्षक ओमप्रकाश देशमुख, नवीन यादव एवं आसिफ खान की विशेष भूमिका रहीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...