नदी किनारे पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश: घरवालों को बिना बताए शाम को निकला था घर से… फिर लौटा ही नहीं… अगले दिन आम पेड़ से लटकी मिली लाश

नदी किनारे पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर जिले के एक युवक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली है। युवक की लाश खंडी नदी के पास रेलवे लाइन में आम के पेड़ से लटकी मिली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर के नेहरू नगर निवसी 19 वर्षीय युवक शनिवार की शाम को बिना अपने परिजनों को बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने जब उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। युवक बहुत देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढ़ने निकले। अगली सुबह खंडी नदी, रेलवे लाइन के पास आम के पेड़ पर युवक की लाश लटकी हुई मिली। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पीएम के लिए भेजा और जांच शुरू की। युवक की आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। युवक भानुप्रतापपुर के चौपाटी में गुपचुप का ठेला लगाता था। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...