CG – वीडियो कॉल पर बात करना युवक को पड़ गया भारी: रेलवे ट्रैक पार करते समय आ गई ट्रेन और ले लिया अपने चपेट में, कटकर हो गई मौत

वीडियो कॉल पर बात करना युवक को पड़ गया भारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक के मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की युवक वीडियो कॉल पर बात करते-करते रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वो मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा नैली चौकी क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बोड़सरा निवासी मयंक यादव(23) शनिवार रात को अपने दो दोस्तों के साथ नहरिया बाबा मंदिर की तरफ बैठा हुआ था। यहां बैठने के बाद सभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि मयंक के साथियों ने तो ट्रैक पार कर लिया था। मगर मयंक को किसी का फोन आ गया था, तो वह फोन पर बात करने लगा। दूसरी तरफ उसके दोस्त उसका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक से मालगाड़ी आ गई और मयंक उसकी चपेट में आ गया।

घटना के बाद युवक को किसी तरह से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि मयंक बोड़सरा गांव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्स मैन का काम करता था। फिलहाल पुलिस इस केस में जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...