ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन की एक और शानदार पहल: पहली बार ड्राइवरों का स्वास्थ्य जांचने लगाया गया कैंप, अब हर महीने लगेगा हेल्थ कैंप, पदाधिकारियों ने भी कराया चेकअप

  • 250 ड्राइवरों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
  • हर महीने के पहले रविवार को लगेगा स्वास्थ्य शिविर
  • भिलाई ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन की एक ओर से सराहनीय पहल

भिलाई। भिलाई ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन ने एक और शानदार पहल की है। एसोसिएशन ने पहली बार ड्राइवरों का स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप लगाया है। हेल्थ कैंप में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी चेकअप करवाया है। भिलाई ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन ने रविवार को खुर्सीपार रेलवे पटाक स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 250 ड्राइवरों का स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरतमंदों को दवाइयां उपलब्ध कराई गई। हर महीने पहले रविवार को स्वास्थ्य शिविर का लगाए जाने का निर्णय एसोसिएशन ने लिया है। एसबीएस हॉस्पिटल भिलाई व सांईबाबा नेत्रालय हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से यह मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है।

भिलाई ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन के संरक्षक अंचलजीत सिंह भाटिया, प्रभुनाथ मिश्रा, गनी खान व एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, अनिल चौधरी, मलकीत सिंह लल्लू, संदीप सिंह, महेंद्र सिंह, पप्पी, सुधीर, दिलीप, जोगा राव, बलजीदर सिंह बल्ला, शानू रजू सिंह, गोकुल शर्मा, निर्मल सिंह निम्मा की उपस्थिति में एसबीएस हॉस्पिटल भिलाई व सांईबाबा नेत्रालय हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में वाहन चालकों-परिचालकों व उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।

लगभग 250 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मीडिया प्रभारी गोकुल शर्मा ने बताया कि सभी का जनरल चेकअप, कफ खासी, बुखार, हाई बीपी, शुगर और आंखों का नि:शुल्क जांच किया गया। शर्मा ने बताया कि महीने के हर रविवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में एसोसिएशन के आसपास मोहल्ले के आम लोग भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...