Sex Racket Busted: WhatsApp के जरिये चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा… बंगाल और UP की दो लड़की पकड़ाई… एक दलाल भी अरेस्ट; फोटो भेज कर होता था रेट तय

Sex Racket Busted: Prostitution business was going on through WhatsApp, two girls from Bengal and UP were caught

NCR, गुरुग्राम। देश में रोजाना कई जगह सेक्स रैकेट का खुलासा हो रहा है। इसी कड़ी में एक और हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। इस रैकेट का पर्दाफाश NCR में हुआ है। हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-40 से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने यहाँ रेड मार कर जिस्म फरोशी में शामिल दो लड़कियां और एक दलाल को पकड़ा है।

मिली सुचना के अनुसार, व्हाट्सएप के माध्यम से जिस्म फरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था। दलाल व्हाट्सएप पर लड़कियों का फोटो भेजकर ग्राहकों से रेट तय कर लेता था और कैब के जरिए ग्राहकों के पास लड़कियां भेजता था। मामले में पुलिस ने सेक्टर-40 थाने में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

एसीपी मुख्यालय अभिलक्ष्य जोशी ने सूचना के आधार पर सेक्टर-30 के जलवायु विहार में रेड की थी। यहां से एक कैब में मौजूद दो युवतियों को पकड़ा गया। पकड़ी गई युवतियों में से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है जबकि दूसरी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस ने दोनों युवतियों को पकड़ने के साथ ही मौके पर ही दलाल को पकड़ लिया। आरोपी दलाल की पहचान गांव तिघरा के रहने वाले प्रकाश चौधरी के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप के जरिए पूरे रैकेट को चला रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...