भिलाई निगम क्षेत्र में मिलेगा खुद का घर: प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर चिन्हारी के 308 हितग्राहियों को कल होगा घर एलॉट… लॉटरी पद्धति से किया जाएगा आबंटन

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में 308 लोगों को खुद का मकान मिलने वाला है। प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत दिनांक 8 फरवरी 2023 को 308 हितग्राहियों को आवास आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके लिए लॉटरी सिस्टम के माध्यम से हितग्राहियों को आवास आबंटित किया जाएगा।

नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में प्रातः 10 बजे से लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रक्रिया में महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त रोहित व्यास, नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना एवं सम्मानित पार्षद गणों की उपस्थिति में लॉटरी की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। हितग्राही स्वयं आकर के बारी-बारी से अपने पर्ची को निकालेंगे, इस प्रकार से आवास आबंटन की प्रक्रिया की जाएगी।

शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार दिव्यांग जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को भूतल पर लॉटरी द्वारा मकान आबंटन हेतु प्राथमिकता दी जाएगी। इस हेतु नगर निगम भिलाई के योजना विभाग में पूरी तैयारी की जा रही है। योजना विभाग के प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन ने बताया कि हितग्राहियों के बैठने की व्यवस्था निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में की गई है।

308 चयनित हितग्राही वह है जो केनाल रोड एवं अन्य विकास योजनाओं से प्रभावित हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ आवास आबंटन किया जाएगा। इन हितग्राहियों द्वारा समानुपातिक अंशदान की राशि जमा किया गया है। जिन स्थानों पर मुख्य रूप से आवास आबंटन होगा। उनमें से आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड, सूर्या विहार के पीछे, माइलस्टोन, कृष्णा इंजीनियरिंग के पास ग्रीन वैली अविनाश मेट्रो, इत्यादि जगह पर बने हुए मोर मकान मोर चिन्हारी घटक के अंतर्गत आवास शामिल है।

निगम की अपील है कि हितग्राही निर्धारित समय पर आकर नगर निगम द्वारा चयनित स्थल पर बैठ जाएं। योजना के तहत बारी-बारी से नाम के अनुसार संबंधित हितग्राहियों को बुलाकर लॉटरी निकली जाएगी और आवास आबंटित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने...

दुर्ग। पुलिस विभाग में कसावट लाने दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने देर रात...

रुंगटा स्कूल का वार्षिकोत्सव : छात्रों ने दिखाया ग्लोबल...

भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 27 नवंबर को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – द ग्लोबल कार्निवल’ थीम पर आयोजित...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...