दुर्ग में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर में एक करोड़ की चोरी: शादी में जाना पड़ा महंगा… चोरों ने दरवाजा तोड़कर जेवरात, नगदी सहित करीब 1 करोड़ रुपए का सामान किया पार; पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। दुर्ग में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि परिवार जब शादी में गया था। तब चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात में हाथ साफ किया है।

पदमनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर में निवासरत राठी परिवार को शादी में जाना महंगा पड़ा है। उनके पीछे उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व नगदी सहित लगभग करोड़ रुपए की संपत्ति हाथ साफ कर दिया है।

कल शादी से वापस आने पर उन्हें इस चोरी के बारे में पता चला। हुआ पुलिस को सूचना दी गई पद्मनाभनपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मामले की तफ्तीश जारी है।

जानकारी के अनुसार सोने-चांदी के जेवरात बर्तन नगदी सहित लगभग एक करोड़ से अधिक की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है। राठी परिवार छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री के रिश्तेदार बताए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...