हुडको की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन का अल्टीमेटम…भाजयुमो महामंत्री रितेश बोले-अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो जिम्मेदारों के घर के बाहर फेंकेंगे कचरा

भिलाई। हुडको की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन की तैयारी है। जिला भाजयुमो के महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर ने बयान जारी कर कहा है कि, विगत छह-सात दिनों से भिलाई नगर निगम के स्वच्छताकर्मी हड़ताल में बैठे हुए हैं। उनकी समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने के बजाए, भारत जोड़ों के नाम पर आडंबर यात्रा में फोटो बाज़ी वाले विधायक और नगर निगम के कठपुतली मेयर अपने निजी कार्यों में व्यस्त है। भिलाई की जनता कचरा ना उठाये जाने पर त्रस्त हैं। इससे जानलेवा बीमारी फैलने का भी डर है।
हुडको के नागरिक अत्यंत ही परेशान और चिंतित है। हुडको के चौक- चौराहों में गन्दगी फैली हुईं है। साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था अत्यन्त ही लचर है। रितेश ने चेतावनी दी है कि तीन दिनों के अंदर सभी के घरों से कचरा नहीं उठाया गया तो हुडको की जनता के साथ सभी के घरों से स्वयं कचरा उठा कर विधायक और महापौर के घर के सामने कचरा ले जाके फेकेंगे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...