सात कर्मचारियों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती: तेल टैंक साफ करने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, दम घुटने से हो गई 7 की मौत

सात कर्मचारियों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

मल्टीमीडिया डेस्क। आंध्र प्रदेश के रागमपेटा गांव में बड़ी घटना हो गई। यहां की एक खाद्य तेल निर्माता कंपनी में टैंकरों की सफाई करते समय सात कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, सभी कर्मचारियों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। कई कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया, हादसा उस वक्त हुआ, जब कर्मचारी तेल के टैंक को साफ करने के लिए उसमें उतरे थे। घटना सुबह करीब सात बजे हुई।

बताया जा रहा है कि नई ऑइल फैक्ट्री की टैंक की सफाई के लिए एक के बाद एक करके 7 लोगों को उसके अंदर उतारा गया था औऱ सभी कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई जिसके बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया कि टैंकर में कैसा तेल भरा गया था। मौत की जांच होनी भी अभी बाकी है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मृतक पेड्डापुरम मंडल के पडेरू और पुलीमेरु के रहने वाले थे। एक चश्मदीद ने बताया कि एक व्यक्ति पहले टैंक में घुसा था, लेकिन उसके ऊपर न आने पर दूसरा भी उसके पीछे गया। उधर, परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों को उचित सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...