माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला दिवस पर स्पेशल आयोजन: विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली 36 महिलाओं का होगा सम्मान; 20 तक यहां भेजे डिटेल्स

भिलाई। माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला दिवस पर सामाजिक, शैक्षणिक, स्वच्छता, नशा उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली 36 महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राज्य की ऐसी महिलायें जो समाज के प्रति अदभूत एवं ऐतिहासिक योगदान निरंतर रखती है, ऐसी ही नारी शक्ति को माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 12 मार्च को सम्मानित किया जायेगा।

ऐसी महिलाये जिनके द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक, स्वच्छता, नशा उन्मूलन सेवा, जिससे समाज को आगे बढाने या उसकी बेहतरी के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है, उन्हें सम्मानित करने के लिये उनका पूरा बायो डाटा, फोटो, मोबाइल नम्बर के साथ 20 फरवरी शाम 6 बजे तक मो.न. 9425557979 पर व्हाटस अप कर सकते है या 196, जोनल मार्केट सेक्टर-10 भिलाई स्थित डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट मे जमा कर सकते है।

चयनित होने पर ट्रस्ट के द्वारा आपको सूचित किया जाएगा। माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट एक ऐसी सामाजिक संस्था हैं जो ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा को बेहतर करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। सम्मानित ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जाता हैं। माँ शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य ने श्रमिक बस्ती, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निरंतर आवश्यकता की वस्तुएं देकर मानव सेवा भी भगवान की सबसे बड़ी सेवा है, के भाव को चरितार्थ करती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...

GGU में छात्रों के विरोध के बाद BA-LLB छठवें...

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। छात्रों...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...