छत्तीसगढ़ की तीन बेटियां WPL में दिखाएंगी जौहर: IPL की तर्ज पर हो रहा है वूमेंस प्रीमियर लीग… दो सगी बहनों का भी नाम शामिल… बेस प्राइस इतने लाख; 13 को भाग्य का फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुरुष खिलाड़ियों के बाद महिला खिलाड़ियों भी BCCI की T20 लीग में डंका बजाने के लिए तैयार है। छत्तीसगढ़ के दो पुरुष खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में टीमों ने उन्हें खरीदा है। आईपीएल के तर्ज में इस साल वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) भव्य होने वाला है। जिसमें छत्तीसगढ़ की तीन बेटियों का ऑक्शन में नाम शॉर्ट लिस्ट हुआ है। इसमें बिलासपुर की ऐश्वर्या, यशी और शिवि पांडे का नाम शामिल है। खास बात ये है की यशी और शिवि दोनों सगी बहन हैं।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए महिला क्रिकेटर्स का ऑक्शन 13 फरवरी को होने वाला है। इसमें छत्तीसगढ़ के 30 महिला क्रिकेटर्स ने नामिनेशन किया और तीन शार्ट लिस्ट हो गई हैं। तीनों ही खिलाड़ी न्यायधानी बिलासपुर से हैं।

दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें सबसे कम उम्र 17 साल की खिलाड़ी हैं ऐश्वर्या सिंह, जो बारहवीं क्लास में पढ़ती हैं। ऐश्वर्या प्रीमियर लीग ही नहीं। बल्कि, नेशनल टीम में भी शामिल होने का माद्दा रखती हैं, तभी तो उसका नाम इंडियन टीम की सिलेक्शन लिस्ट भी आ गया था। लेकिन, सिलेक्शन नहीं हो पाया। फिर भी ऐश्वर्या हार नहीं मानी हैं, वह आगे भी इंडियन वुमन टीम में शामिल होकर अब वर्ल्ड कप खेलना चाहती हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग की तरह देश में पहली बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वुमंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन के लिए देश के साथ ही विदेशों से नामिनेशन लिया गया था, जिसमें करीब एक हजार छह सौ खिलाड़ियों ने नामिनेशन किया था। BCCI ने लीग में चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसके लिए 409 खिलाड़ियों का नाम शॉर्ट लिस्ट कर उनके लिए बेस प्राइस तय की गई है।

इन खिलाड़ियों की सूची में बेस प्राइस भी तय की गई है। सबसे ज्यादा बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। वहीं सबसे कम 10 लाख रुपए है। छत्तीसगढ़ के 30 खिलाड़ी नामिनेशन में शामिल हुए, जिसमें से तीन खिलाड़ियों के नाम को शार्ट लिस्ट सूची में रखा गया है। इनका बेस प्राइस 10-10 लाख रुपए तय किया गया है। ये तीनों ही खिलाड़ी बिलासपुर से हैं। इनमें दो खिलाड़ी शिवि पांडेय और यशी पांडेय के साथ ही सबसे कम उम्र की खिलाड़ी ऐश्वर्या सिंह शामिल हैं।

ऐश्वर्या सिंह (17) डीपीएस स्कूल की स्टूडेंट हैं। उनके पिता प्रवीण सिंह स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में जॉब कर रहे हैं। प्रवीण सिंह भी क्रिकेटर हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से ऐश्वर्या को क्रिकेट की तालीम दी है। लंबे-लंबे छक्के लगाकर ऐश्वर्या ने अपनी पहचान बनाई है। वह अंडर-19 वर्ग में तीन साल से टॉप-10 खिलाड़ी हैं। वे हाल ही में नेशनल क्रिकेट एकेडमी से 15 माह की ट्रेनिंग कर वापस लौटीं हैं। ऐश्वर्या बीसीसीआई की ओर से 2022 में कराए गए अंडर-19 टी-20 मुकाबले में टॉप-10 में रह चुकी हैं। उनका इंडियन टीम में सिलेक्शन के लिए भी चयन हुआ था। लेकिन, फाइनल लिस्ट में वह नहीं आ पाई।


27 खोली निवासी शिवि पांडेय (25) ने मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तहत गर्ल्स अंडर 19 से डेब्यू किया है। वे 2014-15 और 2015-16 में एमपी को रिप्रजेंट कर चुकी हैं। 2016 से वे छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से खेल रही हैं। राइट हैंड से खेलने वाली शिवी पांच शतकों के साथ अब तक एक दिवसीय मैच में 2479 रन बना चुकी हैं

दरअसल, शिवि पांडेय और यशी पांडेय (23) सगी बहनें हैं। यशी भी 2014-15 और 2015-16 में मध्यप्रदेश और उसके बाद से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की तरफ से खेल रही हैं। यशी ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वे अब तक एक दिवसीय मैच में 1509 रन बना चुकी हैं। वहीं टी-20 फार्मेट में 676 रन बना चुकी हैं। उन्होंने वनडे में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपना बेस्ट स्कोर 95 रन बनाया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीरनपुर हत्याकांड पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर भाजपा ने...

बीरनपुर हत्याकांड और पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच से कांग्रेस क्यों घबराई हुई- भाजपा भाजपा की खुली चुनौती-पहले भूपेश अपने जेब से झीरम का सबूत...

दुर्ग के निजी अस्पताल में हंगामा: नागपुर रेफर करने...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के बाईपास किनारे स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में आज हंगामा हो गया। अस्पातल में एक मरीज के परिजन ने पर जमकर तोड़फोड़...

दुर्ग में ऋण पुस्तिका से छेड़छाड़ और न्यायालय के...

दुर्ग। दुर्ग में ऋण पुस्तिका के पन्ने में छेड़छाड़ करने एवं न्यायालय के मुहर का दुरुप्रयोग करने वाली 40 वर्षीय महिला आरोपी को दुर्ग...

सेवक जन फाउंडेशन और इंद्रजीत सिंह द्वारा सराहनीय पहल:...

भिलाई। दुर्ग जिले के सेक्टर-3 भिलाई स्थित फील परमार्थम फाउंडेशन जो कि सड़कों पर रह रहे बेसाहरा बुजुर्ग और मानसिक रूप से बीमार लोगों...

ट्रेंडिंग