ऐसा पहली बार: छत्तीसगढ़ में 18 साल के होते ही युवाओं को डायरेक्ट मतदान करने का मौका… चुनाव आयोग की स्पेशल सर्विस; एग्जाम फॉर्म के साथ मिलेगा वोटर एप्लीकेशन फॉर्म… कार्ड की होगी होम डिलीवरी; हेल्पलाइन ऐप से भी बनवा सकते है वोटर ID

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल चुनाव होने वाले है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग ने 17 साल से ऊपर के स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल सर्विस शुरू कर दी है। जिन स्टूडेंट्स की उम्र 1 अक्टूबर 2023 या उससे पहले 18 साल होने वाली है। उन सभी स्टूडेंट्स को स्कूल में एग्जाम फॉर्म के साथ निर्वाचन आयोग का फॉर्म-6 भी प्रदान किया जा रहा है। स्टूडेंट ये फॉर्म अपने-अपने स्कूलों में ही जमा करेंगे। सभी स्टूडेंट्स का का वोटर ID कार्ड फॉर्म जमा करने के बाद इसके कुछ दिन बाद सीधे होम डिलीवरी हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक जनवरी से एक अक्टूबर के बीच 18 वर्ष पूर्ण करने वाले करीब पांच लाख छात्र चिन्हित किए गए हैं। इनमें से कुछ छात्र 11वीं, 12वीं और कुछ कॉलेज के प्रथम वर्ष में हैं। ऐसा पहली बार होगा कि 18 साल के होते ही युवाओं को सीधे वोट डालने का मौका मिलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस काम के लिए शिक्षा विभाग और कलेक्टरों से हर स्कूल में एक नोडल अफसर बनाने के लिए कहा है।

नोडल अफसर उसी स्कूल के शिक्षक या कर्मचारी हो सकते हैं। छात्र वोटर हेल्पलाइन ऐप से भी वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। छात्रों को वोटर कार्ड के फायदे भी ये नोडल अफसर ही बताएंगे। दरअसल निर्वाचन आयोग ने पिछले साल इसकी घोषणा की थी कि 1 जनवरी 2023 को जो भी 18 साल के होने वाले हैं, वे भी अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...